5 करोड़ से ज्यादा नहीं कमा पाएगा रामू का भूत
भूत रिटर्न्स से एक बार फिर रामू की झोली में एक फ्लॉप मूवी आ गयी है। इससे पहले अमिताभ और संजय दत्त जैसे मंझे हुए कलाकारों को साइन करने के बावजूद रामू की फिल्म डिपार्टमेंट भी बॉक्स ऑफिस पर ओंधे मुंह गिर चुकी है। भूत रिटर्न्स से रामू ने कुछ उम्मीदें लगे थीं की शायद ये फिल्म उनके नौ साल पहले आई फिल्म भूत की तरह ही बॉक्स ऑफिस पर सफल रहेगी। भूत में उर्मिला मातोंडकर ने मुख्या भूमिका निभाई थी। भूत रिटर्न्स से मनीषा कोइराला ने बॉलीवुड में फिर से अपने पैर ज़माने की कोशिश की लेकिन फिल्म के फ्लॉप होने की वजह से उनकी सारी उम्मीदें धराशायीं हो गयीं।
भूत रिटर्न्स को सिंगल स्क्रीन्स में मल्टीप्लेक्सेस से ज्यादा अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है जिससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है की 3D से ही फिल्म की तरफ दर्शकों को नहीं खींचा जा सकता। हालाँकि ३द इस फिल्म का एक पोसिटिव पॉइंट है लेकिन सिर्फ इसी के सहारे फिल्म चल जाये ये उम्मीद करना गलत है। साथ ही फिल्म को मिल रहे निगेटिव रिव्यूस से फिल्म की असफलता के चांस और भी बढ़ गए हैं। लोग इन रिव्युस को पढ़कर फिल्म को देखने जाने से पहले ही मायूस हो गए हैं। फिलहाल जिस तरह का माहौल इस वक़्त बॉक्स ऑफिस पर नज़र आ रहा है उसे देख यही कहा जा सकता है की रामू का ये भूत अपने पहले हफ्ते मात्र 4-5 करोड़ का बिजनेस कर पाएगी साथ ही फिल्म की कूल कमी 12-13 करोड़ से ज्यादा नहीं होगी।


Click it and Unblock the Notifications












