Bhoot Poster- भूतिया जहाज में फंसे नजर आए विकी कौशल- धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
विकी कौशल इस समय लगातार काफी शानदार फिल्में कर रहें है और इस समय वो फिल्म भूत को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं जिसका धमाकेदार पोस्टर आज रिलीज हुआ है। इस पोस्टर में विकी कौशल पानी में फंसे हुए और बचने की कोशिश कर रहे हैं। इस पोस्टर को करण जौहर ने शेयर करते हुए लिखा है कि.. विकी कौशल एक भूतिया शिप में फंस गए हैं और कोई उनको निकालो। बता दें कि विकी कौशल पहली बार ऐसी फिल्म का हिस्सा बन रहे हैं और उन्होने इस हॉरर फिल्म भूत- द हॉन्टेड शिप की शूटिंग पूरी कर ली है।
ये फिल्म तीन पार्ट की फिल्म सीरीज़ का पहला पार्ट है। और अब फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। फिल्म में विकी कौशल का साथ निभा रही हैं भूमि पेडनेकर।

बता दें कि विकी कौशल एक शानदार अभिनेता हैं और हर तरह की फिल्मों में काफी दमदार अभिनय से उसमें जान डाल देते हैं। अब इस फिल्म के लिए उरी एक्टर का इंतजार उनके फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं।
करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स की बैनर तले बन रही इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं भानु प्रताप सिंह और फिल्म का पहला पार्ट, 15 नवंबर 2019 को रिलीज़ हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications