भूत पुलिस के पहला गाना हुआ रिलीज, देखिए जैकलीन फर्नांडीज और सैफ अली खान का स्वैग!

अभिनेता सैफ अली खान और अर्जुन कपूर की धमाकेदार फिल्म भूत पुलिस इन दिनों सुर्खियों में है और इसका ट्रेलर काफी पसंद किया गया था। लेकिन इस समय फिल्म से एक और अपडेट आ रही है और फिल्म का पहला गाना 'आई आई भूत पुलिस' रिलीज हुआ है। गाना सामने आने के बाद से काफी पसंद किया जा रहा है और लोग इसपर कमेंट कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस गाने में सैफ और अर्जुन कपूर के साथ अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज नजर आ रही हैं।

गाने में वो काफी कमाल की लगी हैं लेकिन अर्जुन कपूर और सैफ अली खान के स्वैग से आपकी नजर नहीं हटेगी। इस गाने को विशाल दादलानी ने गाया है। फिल्म की लीड एक्ट्रेसेस की बात करें तो इसमें जैकलीन के साथ साथ यामी गौतम भी नजर आने वाली हैं।

bhoot police, saif ali khan, भूत पुलिस, सैफ अली खान

अभिनेता सैफ अली खान विभूति के रोल में दिखेंगे। सैफ अली खान की भूत पुलिस फिल्म को रमेश तौरानी और अक्षय पुरी प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म टीम ने पिछले साल नवंबर में फिल्म की शूटिंग पूरी की थी।

भूत पुलिस को पवन कृपलानी ने डायरेक्टर किया है। इसे ओटीटी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। सैफ अली खान इस समय अलग अलग तरह के रोल कर रहे हैं और काफी अलग सब्जेक्ट चुन रहे हैं।

वर्क्रफ्रंट पर सैफ अली खान आदिपुरुष में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में फिर से वो निगेटिव रोल निभाएंगे और उनके सामने सुपरस्टार प्रभास होने वाले हैं। फिल्म में वो रावण के किरदार के साथ दिखेंगे। फिलहाल आप देखिए भूत पुलिस का ये गाना...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X