CONFIRM: सैफ अली खान, जैकलीन, अर्जुन और यामी स्टारर फिल्म 'भूत पुलिस' की रिलीज डेट का ऐलान
सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडीज स्टारर फिल्म 'भूत पुलिस' की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। पवन कृपलानी के निर्देशन में बनी ये फिल्म 10 सितंबर 2021 को रिलीज होने वाली है। फिल्म को रमेश तौरानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह एक हॉरर- कॉमेडी फिल्म है, जो सीधे सिनेमाघरों में आने वाली है।
खास बात है कि ये फिल्म विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म 'लाइगर' के साथ क्लैश कर रही है, जो चार भाषाओं में रिलीज हो रही है। कोई शक नहीं कि एक के बाद एक कई फिल्में रिलीज होने का खामियाजा बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिलेगा।

बहरहाल, भूत पुलिस की बात करें तो फिल्म को बड़े पैमाने पर धर्मशाला, डलहौजी और पालमपुर में शूट किया गया है। भूत- पुलिस एक हॉरर- कॉमेडी, मसाले से भरपूर फिल्म है। यह फिल्म टिप्स और 12 स्ट्रीट एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन द्वारा बनाई जाएगी।
बता दें, इस फिल्म में पहले सैफ अली खान के साथ फातिमा सना शेख और अली फज़ल को फाइनल किया गया था। आधिकारिक घोषणा भी हो चुकी थी। लेकिन फिर फिल्म का बैनर बदल गया- फॉक्स स्टार की बजाए इसे टिप्स प्रोड्यूस कर रही है। बैनर बदलते ही इसकी स्टारकास्ट भी बदल दी गई.. और एंट्री हुई अर्जुन, जैकलीन और यामी की।
पवन कृपलानी ने इससे पहले राधिका आप्टे स्टारर साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'फोबिया' और चर्चित रही हॉरर फिल्म 'रागिनी एमएमएस' का निर्देशन किया है।


Click it and Unblock the Notifications












