भूत पुलिस- सैफ अली खान, फातिमा और अली फजल की फिल्म का ऐलान- हॉरर कॉमेडी से धमाका

इस समय एक के बाद एक नई फिल्मों के ऐलान के बीच फिल्म भूत पुलिस का भी ऐलान कर दिया गया है और इस फिल्म में सैफ अली खान, अली फजल और फातिमा सना शेख धमाल मचाने के लिए आ रहे हैं। गौरतलब है कि इसके पहले तीनो को एक दूसरे का साथ कभी भी नहीं देखा गया है। इस फिल्म की खबर के बाद लोगों में फिल्म को लेकर उत्साह है। ये फिल्म एक हॉरर कॉमेडी होने वाली है।

गौरतलब है कि डायरेक्टर पवन कृपलानी इसका इस फिल्म का निर्देशन करेंगे और इस फिल्म की शूटिंग इस साल अगस्त से शुरु हो जाएगी। फिल्म के तीनों ही कलाकार अपनी फिल्मों में दमदार एक्टिंग दिखा चुके हैं जिसके चलते फिल्म हिट भी हुई है और अब इनके साथ ही ये नई फिल्म आने वाली है।

saif ali khan, fatima sana shaikh, ali fazal, सैफ अली खान, फातिमा सना शेख, अली फजल

फिल्म भूत पुलिस के बारे में अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं आई है। बात करें अली फजल की तो हाल ही में उन्होने वेब सीरीज मिर्जापुर से काफी ज्यादा धमाल मचाया है और लोगों की पहली पसंद बन गए हैं।

उन्होने अभिनय का ऐसा जादू दिखाया जो अब तक कहीं छिपा हुआ था। इसके अलावा फातिमा हाल ही में ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में नजर आईं थीं। सैफ अली खान एक बड़ी हिट की तलाश काफी समय से कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X