ओटीटी पर रिलीज होगी भूत पुलिस, सैफ, जैकलीन, यामी करेंगे बड़ा धमाका!
सैफ अली खान, जैकलीन फर्नाडीज़, यामी गौतम स्टारर फिल्म भूत पुलिस को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही है। हाल ही में जब लॉकडाउन खत्म हुआ था तो लग रहा था फिल्म काफी जल्दी बड़े पर्दे पर धमाका करने वाली है लेकिन बाद में ऐसा कुछ नहीं हो पाया। कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश को ऐसे चपेट में लिया कि फिर से लोगों को लॉकडाउन का सामना करना पड़ रहा है। अब इस फिल्म भूत पुलिस को लेकर पता चला है कि फिल्म अब थिएटर्स में नहीं बल्कि ओटीटी पर रिलीज होगी।
इसके लिए लगातार बातचीत जारी है लेकिन आधिकारिक ऐलान होने का इंतजार हो रहा है। कुछ समय पहले खबर आई थी कि फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन पर काम शुरु हो चुका है।

अगर भूत पुलिस ओटीटी पर आती है तो निश्चित ही इस दौर में फैंस के लिए ये काफी बड़ी खबर होगी। इसके पहले भी कई फिल्में ओटीटी पर रिलीज हो चुकीं हैँ। फिल्म की बात करें तो इसके निर्देशक पवन कृपलानी बना रहे हैं।
इसके पहले राधिका आप्टे स्टारर साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'फोबिया' और चर्चित रही हॉरर फिल्म 'रागिनी एमएमएस' का निर्देशन भी इन्होने ही किया था।
वहीं, भूत- पुलिस एक हॉरर- कॉमेडी, मसाले से भरपूर फिल्म है। यह हॉरर कॉमेडी फिल्म टिप्स और 12 स्ट्रीट एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन द्वारा बनाई जा रही है। हॉरर कॉमेडी काफी समय से चर्चा है और स्त्री जैसी फिल्मों ने तो सामने आकर कमाल का काम किया था।


Click it and Unblock the Notifications











