'मुझे महंगी शादियों से बहुत डर लगता है, क्योंकि मेरे 4 बच्चे हैं'- सैफ अली खान

अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों अपनी फिल्म भूत पुलिस को लेकर बिजी चल रहे हैं। वह भूत पुलिस के प्रमोशन के सिलसिले में व्यस्त हैं। उनके साथी कलाकार अर्जुन कपूर, यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडिस भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। हाल में कपिल शर्मा शो का प्रोमो रिलीज हुआ है जिससे साफ हो जाता है कि सैफ समेत भूत पुलिस की टीम कपिल शर्मा के शो में पहुंचेगी।

इस दौरान सैफ अली खान का एक जवाब खासा छाया हुआ है जिसमें वह कहते हैं कि वह मंहगी शादियों से काफी डरते हैं। क्योंकि उनके 4 बच्चे हैं। हाल में ही यामी गौतम ने कोरोना काल में शादी की। उन्होंने 20 लोगों के बीच शादी रचाई। इसी विषय पर कपिल शर्मा ने वेडिंग सेरेमनी को लेकर बात छेड़ दी।

saif ali khan

कपिल शर्मा ने सबसे पहले यामी से पूछा कि आखिर उनकी शादी में सिर्फ 20 ही लोग क्यों आए थे। यामी गौतम ने बताया कि उनकी नानी ने साफ साफ कह दिया था कि शादी में कोरोना के नियम फॉलो होंगे। इसी बातचीत को आगे बढ़ाते हुए सैफ ने भी करीना कपूर संग अपनी शादी पर बात कही।

सैफ अली खान ने बताया कि वह भी करीना कपूर के साथ शादी करने का कुछ ऐसा ही प्लान बना रहे थे लेकिन कपूर खानदान में अकेले ही 200 लोग हैं तो कैसे ये प्लान मुमकिन होता।

सैफ अली खान की इस बात को सुन कपिल शर्मा से लेकर अर्चना पुरण सिंह समेत सभी दर्शक हंस पड़े। सैफ आगे कहते हैं कि उन्हें मंहगी शादियों से बहुत डर लगता है। मुझे अभी भी डर लग रहा है क्योंकि मेरे चार बच्चे हैं।

बता दें सैफ अली खान की दूसरी शादी करीना कपूर से हुई। करीना और सैफ के दो बेटे तैमूर और जेह हैं। वहीं सैफ अली खान की पहली शादी 1991 में एक्ट्रेस अमृता सिंह से हुई थीं और दोनों के दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X