TEASER: हॉरर और संस्पेंस से भरपूर है "भूत" - विकी कौशल का दमदार अंदाज
विकी कौशल की अगली फिल्म 'भूत' अपने पहले पोस्टर से ही सबका आकर्षण बनाए हुए है। अब फिल्म का पहला टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। कोई शक नहीं कि ये फिल्म काफी दिलचस्प होने वाली है। लंबे समय के बाद इस तरह की हॉरर फिल्म दर्शकों के सामने होगी। भूत का निर्देशन कर रहे हैं भानु प्रताप सिंह। फिल्म 21 फरवरी 2021 को रिलीज होगी।
58 सेकंड के इस टीजर में विकी कौशल एक पुराने जहाज में कुछ खोज करते नजर आ रहे हैं, जहां वह दीवार पर खुद अपनी तस्वीर देखकर हैरान रह जाते हैं। और फिर आते हैं भूत..

फिल्म के इस ट्रेलर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह पूरी तरह से एक भूत वाली हॉरर फिल्म होने वाली है। फिल्म 'स्त्री' जैसी हॉरर- कॉमेडी को तो लोगों ने खूब पसंद किया। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस फिल्म को कैसा रिस्पॉस मिलता है। फिल्म में विकी के साथ भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में हैं।
इस फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। और खास बात है कि 'भूत' एक फ्रैंचाइजी होगी, जिसमें तीन फिल्में होंगी। फिल्म का ट्रेलर सोमवार को रिलीज किया जाएगा।
खास बात है कि निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने साल 2003 में इसी नाम से फिल्म बनाई थी, जिसमें मुख्य कलाकार में थे अजय देवगन और उर्मिला मातोंडकर। ये फिल्म अपने कंटेंट की वजह से काफी पॉपुलर हुई थी और सुपरहिट रही थी। रामगोपाल वर्मा ने करण जौहर को 'भूत' फ्रैंचाइजी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।


Click it and Unblock the Notifications