करण जौहर की हॉरर फिल्म 'भूत'- विकी कौशल का खौफनाक First LOOK हैरान कर देगा

By Staff

Recommended Video

Vicky Kaushal's first poster from horror film Bhoot gets released; Check Out | FilmiBeat

रोमांटिक और फैमिली ड्रामा के बाद करण जौहर हॉरर फ्रैंचाइजी की शुरुआत करने वाले हैं। फ्रैंचाइजी 'भूत' की पहली फिल्म का पोस्टर रिलीज किया जा चुका है, जहां विकी कौशल भूत के चंगुल में फंसे नजर आ रहे हैं। बता दें, बतौर एक्ट्रेस फिल्म में भूमि पेडनेकर होंगी। भूत का निर्देशन कर रहे हैं भानु प्रताप सिंह। फिल्म 15 नवंबर 2019 को रिलीज होगी।

फिल्म 'काल' के बाद धर्मा प्रोडक्शन ने एक बार फिर हॉरर फिल्मों की ओर रुख किया है। वह भी फ्रैंचाइजी। देखना दिलचस्प होगा कि 'स्त्री' जैसी फ्रैंचाइजी के बीच 'भूत' दर्शकों को कितना इंप्रेस कर पाएगी। फिलहाल विकी कौशल का लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

Bhoot

विकी कौशल भी पहली बार किसी हॉरर में काम करते दिखाई देंगे। इस फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। ये कहानी मुंबई के भूतहा जहाज की है। जल्द ही फिल्म से भूमि की पहली झलक भी दिखाई देगी। पहली बार ये दोनों कलाकार साथ दिखाई देंगे।

खास बात है कि निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने साल 2003 में इसी नाम से फिल्म बनाई थी, जिसमें मुख्य कलाकार में थे अजय देवगन और उर्मिला मातोंडकर। ये फिल्म अपने कंटेंट की वजह से काफी पॉपुलर हुई थी और सुपरहिट रही थी। रामगोपाल वर्मा ने करण जौहर को 'भूत' फ्रैंचाइजी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X