भूमि 2020: सलीम- सुलेमान की एल्बम का नया गाना 'हक अली' आज होगा रिलीज- दमदार अंदाज़
सलीम- सुलेमान के चर्चित एल्बम 'भूमि 2020' से तीसरा गाना 'हक अली' आज यानि की 7 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। इस गाने को आवाज दी है सलीम मर्चेंट, विपुल मेहता, सलमान अली और राज पंडित ने। यह जोड़ी एक नए एल्बम के साथ भारतीय संगीत को एक ऐसे फॉर्मेट पर ला रहे हैं, जो पहले कभी नहीं लाया गया है। एल्बम के गाने एक के बाद एक रिलीज किये जा रहे हैं।
इस एल्बम में 7 गाने हैं, जिसे आवाज दिया है अरिजित सिंह, श्रेया घोषाल, पद्मश्री पंडित विश्व मोहन भट्ट, आदि ने। एल्बम से अब तक दो गाने रिलीज किये जा चुके हैं- पहला गाना 'सांवल' और दूसरा गाना 'मुरलिया'.. जबकि आज तीसरा गाना भी फैंस के सामने आ जाएगा।

यह गाना लोगों को कव्वाली की दुनिया में ले जाएगा। विपुल मेहता, सलमान अली और राज पंडित की जादुई आवाज गाने को और कर्णप्रिय बनाती है।
इसी के साथ सलीम - सुलेमान, जोश एप पर एक और नए चैलेंज के साथ आ चुके हैं। ये चैलेंज #MeetSalimSulaiman नाम से ट्रेंड कर रहा है। आपको उनके नए गाने हक अली पर अपने वीडियो बनाने हैं और उसे #MeetSalimSulaiman हैशटैग के साथ अपलोड करना है। आप सलीम सुलेमान की लाईब्रेरी से कोई भी गाना ले सकते हैं।
बेस्ट वीडियो बनाने वालों को ना सिर्फ सलीम सुलेमान से मिलने का मौका मिलेगा बल्कि वो सलीम सुलेमान के साथ जैम भी कर सकते हैं। है ना शानदार मौका? तो फटाफट ये गाना सुनिए और अपने वीडियो बनाना शुरू कर दीजिए।


Click it and Unblock the Notifications











