..................... Bhool Chuk Maaf OTT Release date when and where to watch Rajkummar Rao and Wamiqa Gabbi starrer movie - Hindi Filmibeat

15 दिनों के अंदर ही OTT पर स्ट्रीम हुई ये फिल्म, अच्छी कमाई के बावजूद मेकर्स ने लिया चौंकाने वाला फैसला

Bhool Chuk Maaf

Bhool Chuk Maaf OTT Release: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की नई फिल्म भूल चूक माफ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इस फिल्म को थिएटर में रिलीज हुए 15 दिन भी नहीं हुए थे कि अब ये OTT पर भी आ गई है।

बनारस की देसी और रंग-बिरंगी गलियों में सेट यह कॉमेडी-ड्रामा दर्शकों को खूब हंसाने के लिए तैयार है। यह फिल्म 6 जून से Amazon Prime Video पर भारत समेत 240 से ज्यादा देशों में स्ट्रीम होनी शुरू हो गई है। आपको बता दें, ये फिल्म 23 मई 2025 को रिलीज हुई थी और 6 मई को ये फिल्म OTT पर भी आ गई।

इस फिल्म को दिनेश विजन ने Amazon MGM Studios के साथ मिलकर प्रजेंट किया है। यह Maddock Films के बैनर तले बनी है और इसे डायरेक्ट किया है करण शर्मा ने। फिल्म की कहानी करण शर्मा और हैदर रिजवी ने मिलकर लिखी है।

क्या है फिल्म की कहानी?

कहानी है रंजन (राजकुमार राव) की, जो बनारस का एक सीधा-साधा लड़का है। उसे जब सरकारी नौकरी मिलती है, तो वो अपनी बचपन की प्रेमिका तितली (वामिका गब्बी) से शादी करने का सपना देखने लगता है। लेकिन इसी बीच वह एक जरूरी वादा भूल जाता है और किस्मत उसे माफ नहीं करती। इसके बाद उसकी जिंदगी में आते हैं कई मजेदार मोड़। कभी भगवान का गुस्सा, कभी टाइम-लूप का ट्विस्ट और कई हंसी के पल।

मजेदार किरदार और शानदार कलाकार

फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी के अलावा संजय मिश्रा, रघुबीर यादव और धनश्री वर्मा भी नजर आएंगे। इन सभी कलाकारों ने अपने किरदारों को बड़े ही दिलचस्प अंदाज में निभाया है। जिसे देखकर आपको मजा आ सकता है।

Read more about: ott
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X