..................... First Look Leaked- माधुरी दीक्षित से लेकर तृप्ति डिमरी तक.. फिल्म के सेट से लीक हुए सितारों के लुक्स Bhool Bhulaiyaa Madhuri Dixit to Tripti Dimri.. First looks of the stars leaked from the set - Hindi Filmibeat

First Look Leaked- माधुरी दीक्षित से लेकर तृप्ति डिमरी तक.. फिल्म के सेट से लीक हुए सितारों के लुक्स

bhool bhulaiyaa 3

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 की शूटिंग हो रही है। इसके पहले भूल भुलैया 2 रिलीज हुई थी जिसमें कार्तिक को काफी पसंद किया गया था। लेकिन भूल भुलैया 3 इसलिए खास है क्योंकि इसमें कुछ दिग्गज सितारे फिर से नजर आने वाले हैं।

पहली वाली फिल्म मे मंजुलिका के किरदार में विद्या बालन नजर आईं थीं लेकिन दूसरी वाली में वो गायब हो गई थीँ। लेकिन फिर से उनको मौका मिला है। इस वक्त भूल भुलैया 3 की स्टारकास्ट से सभी सितारों के लुक्स वायरल हो रहे हैं।

जी हां, फिल्म के सेट से इन तस्वीरों को किसी के द्वारा लीक कर दिया गया है। तस्वीरों को zoom ने साझा किया है। इसमें आपको विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी जैसे सितारे नजर आएंगे।

कैसे हैं लुक

वायरल हो रही तस्वीरें में सबसे पहले आपको माधुरी दीक्षित दिखेंगी जो कि काले रंग की साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं और उन्होने एक नेकलेस भी पहना हुआ है। इसके अलावा विद्या बालन भी काले रंग साड़ी में कमाल लग रही हैँ। नेशनल क्रश बन चुकीं तृप्ति डिमरी का लुक काफी अलग है। मैरून रंग की साड़ी में ब्लैक ब्लाउज पहनकर वो धमाका करती दिख रही हैं। हालांकि ये पता नहीं चल पाया है कि तस्वीरें सेट से कैसे वायरल हो गई हैं।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

इन तस्वीरों के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''अक्षय के बिना बकवास है पार्ट 3।'' एक ने लिखा, ''ज़ूम करे तो ओके बाकी मीडिया पेज डाले तो सीधा ब्लॉक। इनकी चाल है।'' एक ने लिखा, ''सबसे बड़ी फ्लॉप..एक दिग्गज फ्रेंचाइजी को बर्बाद करने वाला।'' एक ने लिखा, ''बकवास! जब तक ओजी कास्ट नहीं आती, जैसे अक्षय, परेश रावल और मनोज जोशी जैसे एक्टर्स, तब तक सब बेकार है।'' एक ने लिखा, ''माधुरी इतनी उदास क्यों है।''

Read more about: bhool bhulaiyaa 3
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X