Bollywood Highlights- भूल भुलैया 3 अगले महीने आएगी फ्लोर पर, स्पेनिश भाषा में रिलीज होगी सलार

bollywood live updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 6 January: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

कार्तिक आर्यन को भूल भुलैया 2 में काफी ज्यादा पसंद किया गया था। इसी की वजह से मेकर्स ने इसके पार्ट 3 को बनाने का फैसला किया है। खबरें हैं कि भूल भुलैया 3 अगले महीने फ्लोर पर आने वाली है। कार्तिक आर्यन के साथ इस बार कौन सा धमाका मेकर्स करते हैं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिल्म की स्क्रिप्ट से लेकर स्टारकास्ट तक, सबकुछ फाइनल हो चुका है।

प्रभास की धमाकेदार फिल्म सलार से अब एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि फैंस को खुश कर देगी। पता चला है कि मेकर्स अब अमेरिका में फिल्म को स्पेनिश भाषा में रिलीज करने वाले हैं। इस फिल्म को हर भाषा में काफी पसंद किया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि वहां भी इसको सफल बनाने की कोशिश हो रही है। सलार ने कई फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को तोड़ा है।

इसी तरह की तमाम खबरों के लिए आप दिन भर जुड़े रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ...

LIVE Feed
  • Jan 6, 2024 6:48 PM

    हॉल्टर नेक टॉप में अमला पॉल ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

    हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करने वाली एक्ट्रेस अमला पॉल ने नए साल के लिए एक मजेदार वीडियो साझा किया, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। उन्होंने कहा, "वह सितारों तक पहुंच रही हैं।" 4 जनवरी को, अमला और उनके पति जगत देसाई ने अपने प्रेग्नेंसी फोटोशूट शेयर किया और बताया कि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।

  • Jan 6, 2024 6:21 PM

    अजय देवगन ने मुंबई में 'रेड 2' की शूटिंग की शुरू

    बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रेड 2' की शूटिंग शुरू कर दी है। यह फिल्म 2018 की रिलीज 'रेड' का सीक्वल है। एक्टर अगले सीक्वल के लिए निर्देशक राज कुमार गुप्ता के साथ फिर से जुड़ रहे हैं। फिल्म की शूटिंग शनिवार को मुंबई में शुरू हुई और इसे दिल्ली, मुंबई, यूपी और राजस्थान में शूट किया जाएगा।

  • Jan 6, 2024 5:35 PM

    शिव ठाकरे, शोएब इब्राहिम ने 'हम तो हैं कैपचिनो' गाने पर दी मजेदार परफॉर्मेंस

    सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के कंटेस्टेंट शिव ठाकरे और शोएब इब्राहिम अपने परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं और अब एक साथ, उन्होंने 'हम तो हैं कैपचिनो' गाने पर परफॉर्म कर सभी को हंसा दिया। इस सप्ताह की यूनिक चैलेंज 'चार का वार' में, दो सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स को अपने कोरियोग्राफरों के साथ जजों फराह खान, अरशद वारसी और मलायका अरोड़ा को इंप्रेस करने के लिए चार लोगों की टीम के रूप में प्रतिस्पर्धा करना होगा।

  • Jan 6, 2024 5:01 PM

    दोस्त की शादी में अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा ने की जमकर मस्ती

    अर्जुन मलाइका को लेकर ब्रेक अप की अफवाह फैल रही थी। ऐसे में अब इस कपल को एक शादी में साथ में स्पॉट किया गया। अर्जुन कपूर को मलाइका के साथ उनकी सहेली करिश्मा करमचंदानी की शादी में भी साथ देखा गया है। इस दौरान दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश दिखाई दे रहे थे।

  • Jan 6, 2024 4:30 PM

    संजय दत्त ने 'इंडियन आइडल 14' के कंटेस्टेंट को दी 'जादू की झप्पी'

    सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 14' के स्टेज पर पहुंचे एक्टर संजय दत्त ने कंटेस्टेंट पीयूष पंवार को 'ना मुंह छुपा के जियो' और 'आप के पहलू में आकर रो दिए' गाने की परफॉर्मेंस पर स्टैंडिंग ओवेशन और 'जादू की झप्पी' दी।

  • Jan 6, 2024 4:03 PM

    'मेरा प्यारा, मेरा चमकीला...', Parineeti Chopra ने को-स्टार Diljit Dosanjh के लिए किया स्पेशल बर्थडे पोस्ट

    मल्टीटैलेंटेड एक्टर दिलजीत दोसांझ आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह जल्द ही परिणीति चोपड़ा के साथ फिल्म चमकीला में नजर आएंगे। बर्थडे के मौके पर को-स्टार परिणीति ने दिलजीत को शुभकामनाएं देते हुए एक पोस्ट किया है और फिल्म के सेट से एक तस्वीर शेयर की है। यही नहीं उन्होंने दिलजीत के लिए एक प्यारा कैप्शन भी लिखा है।

  • Jan 6, 2024 3:44 PM

    Urvashi Dholakia के गले की हुई सर्जरी, एक्ट्रेस ने बताया कैसी है उनकी हालत, बेटे ने शेयर किया वीडियो

    एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया को कोमोलिका के लिए आज भी याद किया जाता है। इन दिनों वह अपनी हेल्थ अपडेट को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। उनकी हेल्थ की रेग्युलर अपडेट उनके बेटे क्षितिज फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। उर्वशी ढोलकिया के लिए फैंस परेशान थे और अब एक्ट्रेस ने खुद अपना हेल्थ अपडेट दिया है।

    Urvashi Dholakia के गले की हुई सर्जरी, एक्ट्रेस ने बताया कैसी है उनकी हालत, बेटे ने शेयर किया वीडियो
  • Jan 6, 2024 2:52 PM

    अजय देवगन ने शुरू की अपनी नई फिल्म Raid 2 की शूटिंग, 2024 में इस दिन होगी रिलीज

    Ajay Devgan film Raid 2: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर फैंस को अपनी नई फिल्म की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर किया है। इसके बाद फिल्म फैंस ने एक्टर को उनकी नई फिल्म के लिए बधाई देना शुरु कर दिया है। ये फिल्म अजय की फिल्म रेड की सीक्वल फिल्म है।

  • Jan 6, 2024 2:19 PM

    बिग बॉस को एक्सपोड करते हुए Anurag Dobhal ने किए चौंकाने वाले खुलासे,- मुझे टॉर्चर किया..

    Anurag Dobhal: रियालिटी शो बिग बॉस 17 इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। शो में आए दिन नई नई चीजें देखने को मिल रही है। साथ ही शो के बाहर भी बहुत कुछ चल रहा है शो को लेकर। इसी बीच जब से अनुराग डोभाल बिग बॉस 17 के घर से बाहर आए तब से कोई ना कोई खुलासा कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में बिग बॉस को एक्पोज करते हुए चौंकाने वाले बयान दिए हैं।

  • Jan 6, 2024 2:02 PM

    'स्वातंत्र्यवीर सावरकर मुक्ति शताब्दी यात्रा' में शामिल हुए Randeep Hooda, बोले- 'गलत धारणाएं बनाने से पहले...'

    स्वातंत्र्यवीर सावरकर को आज जेल से छूटे 100 साल हो जाएंगे। शनिवार को रणदीप हुड्डा ने पुणे की यरवदा सेंट्रल जेल से स्वातंत्र्यवीर सावरकर मुक्ति शताब्दी यात्रा को हरी झंडी दिखाई। वह न केवल इस यात्रा में शामिल हुए बल्कि उन्होंने सावरकर की तारीफ की और फैंस से एक खा अपील की। वह सावरकर की बायोपिक में नजर आएंगे। उन्होंने कहा, "आज बहुत ही ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि आज सावरकर जी को जेल से रिहा हुए 100 साल हो गए हैं और उन्हें रत्नागिरी में नजरबंद रखा गया था और जिला नजरबंद किया गया था। जिस दिन वे इस जेल से छूटे, वे पहले बम्बई (मुंबई) गये और फिर रत्नागिरि गये, जहां वे अगले 13 सालों तक प्रतिबंधित आंदोलन में रहे।"

  • Jan 6, 2024 1:43 PM

    'Wake Up Sid' के सीक्वल की चर्चा के बीच रणबीर कपूर-कोंकणा सेन के इस वीडियो ने मचाई धूम

    रणबीर कपूर बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर माने जाते हैं। उनकी परफॉर्मेंस अक्सर पसंद की जाती है। एनिमल मूवी के बॉक्स ऑफिस सक्सेस के बाद एक्टर वेक अप सिड के सीक्वल को लेकर लाइमलाइट में हैं। कुछ दिन पहले रणबीर का कोंकणा के साथ वीडियो सामने आया था जिसके बाद अब नया वीडियो सामने आया है। फैंस दोनों को साथ देख एक्साइटेड हैं।

  • Jan 6, 2024 1:19 PM

    एक कार में दिखे सारा तेंदुलकर और शिखर पहाड़िया

    सारा तेंदुलकर और शिखर पहाड़िया का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों को एक ही कार में स्पॉट किया गया है। कहा जा रहा है कि दोनों पार्टी करने के बाद घर वापस जा रहे हैं। इस दौरान सारा ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थी जिसमें वो काफी सुंदर लग रहीं थीं। सारा को पहले पार्टी से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया था। इसके अलावा शिखर भी व्हाइट शर्ट और कैप में काफी स्मार्ट लग रहे थे।

  • Jan 6, 2024 12:44 PM

    MS Dhoni के साथ 16 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी

    टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को लेकर इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है। पता चला है कि क्रिकेटर के साथ करीब 16 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी हुई है। इसके बाद एमएस ने केस दायर करवाया है। इस धोखाधड़ी का आरोप किसी और पर नहीं बल्कि उनके दो पूर्व बिजनेस पार्टनर्स पर लगा है। धोनी के वकील ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने क्रिकेटर की ओर से रांची की एक सक्षम अदालत में अरका स्पोर्ट्स के निदेशक मिहिर दिवाकर और सौम्या बिस्वास के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 और 420 के तहत आपराधिक मामला दायर किया है।

  • Jan 6, 2024 11:35 AM

    एआर रहमान ने इसलिए कुबूल किया था इस्लाम?

    ऐसा कहा जाता है कि एआर रहमान काफी समय से कुछ प्रश्नों के जवाब तलाश कर रहे थे। इस प्रश्नों के सारे जवाब उनको इस्लाम में मिले थे। उनकी मां के परिवार ने उनका परिचय करवाया था और वो कादिरी इस्लाम की शिक्षाओं से प्रभावित थे, उनको पता चला कि ये धर्म शांति और सद्भाव की शिक्षा देता है और इसी पर केंद्रित है। इसके बाद वो लगातार इस्लाम को जानने के लिए इस ओर बढ़ गए।

  • Jan 6, 2024 11:34 AM

    Animal एक्टर मनजोत सिंह ने सुसाइड कर रही लड़की की ऐसे बचाई थी जान

    इस वीडियो क्लिप में आप साफ नजर आएगा कि मनजोत किस तरह से लड़की को बचाते हैं। बताया जा रहा है कि यह क्लिप 2019 की है जब मनजोत ग्रेटर नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रहे थे। इस वीडियो को खुद मनजोत ने साझा किया है।

  • Jan 6, 2024 10:31 AM

    हॉलीवुड एक्टर Christian Oliver और उनकी दो बेटियों का प्लेन क्रैश में निधन

    जर्मन मूल के मशहूर हॉलीवुड अभिनेता क्रिश्चियन ओलिवर और उनकी दो छोटी बेटियों को लेकर इस वक्त एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। पता चला है कि अभिनेता और उनके बेटियों प्लेन क्रैश में निधन हो गया है। उनका छोटा विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद कैरेबियन सागर में गिर गया।

  • Jan 6, 2024 9:12 AM

    रणबीर कपूर की फिल्म की जावेद अख्तर ने उड़ाई धज्जियां

    रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म एनिमल की फिल्म के चर्चें तो हर तरफ हैं। हर कोई इसको लेकर बात कर रहा है। परंतु अब दिग्गज गीतकार और पूर्व पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने भी 'एनिमल' की सफलता पर टिप्पणी की है। गीतकार का बयान जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में जावेद अख्तर ने अजंता एलोरा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (एइआईएफएफ) में शिरकत की। गणमान्य व्यक्तियों को संबोधित करते हुए, जावेद ने कहा कि 'एनिमल' की सफलता के लिए निर्माताओं को नहीं, बल्कि दर्शकों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X