Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer कब होगा आउट? फैन्स का खत्म नहीं हो रहा इंतजार, कमेंट्स में दिखी नाराजगी

Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer Release Time : कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) का ट्रेलर रिलीज होने को पूरी तरह से तैयार है। फैन्स भी इस खास पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले तो कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टा हैंडल की स्टोरी पर फैन्स को बताया था कि ट्रेलर 1:30 बजे रिलीज किया जाएगा, लेकिन अभी तक ट्रेलर सामने नहीं आया है।
बता दें कि ट्रेलर टी सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर 1:30 बजे रिलीज किया जाना था, लेकिन जैसे ही कार्तिक द्वारा शेयर किए गए इस लिंक पर गए फैन्स को भारी निराशा का सामना करना पड़ा। बता दें कि टी सीरीज के ऑफिशियल एकाउंट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं जहां एक यूजर ने लिखा- क्या हो गया अभी तक ट्रेलर नहीं आया। तो वहीं दूसरे ने कहा अब और कितना इंतजार करना पड़ेगा। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- सिंघम से डर गए क्या।
बता दें कि चंद मिनट में ही यूट्यूब का कमेंट बॉक्स भर गया है। अभी तक टी सीरीज के यूट्यूब चैनल पर 10 हजार से भी ज्यादा कमेंट आ गए हैं। वहीं बताया जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर 2 बजे के बाद रिलीज किया जाएगा।
आपको बता दें कि इस बार भूल भुलैया और सिंघम अगेन में जबरदस्त क्लैश देखने को मिलने वाला है। दोनों ही फिल्में 1 नवंबर को रिलीज हो रही हैं। अब देखना ये होगा कि इस बार बाजी सिंघम मारती है या भूल भुलैया। बता दें कि इस बार भुल भुलैया में भारी कास्ट देखने को मिल रही है कार्तिक आर्यन के साथ ही तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित नजर आ रही हैं। खबरों की माने तो फिल्म में शानदार स्टोरी के साथ ही दिल जीत लेने वाली डांस परफॉर्मेंस भी देखने को मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications












