Bhool Bhulaiyaa 3 की शूटिंग हुई शुरू, सामने आया सेट का पहला वीडियो

Bhool Bhulaiyaa 3

Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक आर्यन (kartik Aaryan) इन दिनों अपनी फिल्म भूल भूलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) को लेकर जमकर सुर्खियों में हैं। बता दें कि सभी स्टार कास्ट शूट के पहले दिन नजर आई। इस दौरान देखा गया कि कार्तिक आर्यन के साथ ही विद्या बालन (Vidya Balan), तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) समेत कई सितारे सेट पर नजर आए। पूजा करके क्रू और कास्ट ने बप्पा का आर्शीवाद लिया। टी सीरीज ने हाल ही में वीजियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि फिल्म का शुभारंभ किया जा रहा है। आखिरकार जिस पल का फैन्स को इंतजार था वह पल आ गया है।

दिवाली पर रिलीज होगी फिल्म
इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही शानदार हॉरर-कॉमेडी के गेट अब खुलने को तैयार हैं। इस दिवाली आप देखेंगे #BhoolBhulaiyaa3। जी हां, दिलावी के मौके पर आप देख पाएंगे मंजुलिका का जादू। बता दें कि इस बार तबू की जगह नजर आने वाली हैं विद्या बालन। विद्या भूल भुलैया 1 में भी नजर आईं थीं। उनकी एक्टिंग और उनके डांस ने फैन्स के रोंगटे खड़े कर दिए थे। वहीं अब फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि एक बार फिर विद्या बालन का डांस देखने को मिलेगा।

इन बड़ी फिल्मों को लेकर हैं सुर्खियों में
कार्तिक आर्यन के फिल्मों की बात करें तो 'भूल भुलैया 3', 'आशिकी 3', 'हेरा फेरी' के अलावा एक्टर के बार हैं। 'किरिक पार्टी रीमेक', 'चंदू चैंपियन' में नजर आने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक भूल भुलैया 3 की प्रोडक्शन में 8 दिनों की शूटिंग होनी है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ ही नजर आएंगी विद्या बालन और धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित। इनके साथ ही एक और एक्ट्रेस भी फिल्म में जान डालने आ रही हैं जी हां, एनिमल फिल्म के बाद नेशनल क्रश बनीं तृप्ति डिमरी भी फिल्म का हिस्सा होंगी। बता दें कि तृप्ति का इस फिल्म में अहम किरदार होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X