Bhool Bhulaiyaa 3: साल 2024 में 3 फिल्मों की रिलीज डेट लॉक, प्रभास- ऋतिक रोशन के बाद कार्तिक आर्यन का ऐलान

Bhool Bhulaiyaa 3: भूषण कुमार ने कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'भूल भुलैया 3' की घोषणा के साथ फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। एक छोटे से टीजर के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी रिवील की गई है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनने वाली यह हॉरर- कॉमेडी दिवाली 2024 को रिलीज होगी।
खास बात है कि साल 2023 की अभी शुरुआत ही हुई है, लेकिन निर्माताओं ने अभी से ही 2024 के मुख्य डेट्स को लॉक करना शुरु कर दिया है। बता दें, साल 2024 के लिए तीन फिल्में फाइनल हो चुकी हैं। भूल भुलैया 3 के अलावा अगले साल प्रोजेक्ट के और फाइटर जैसी फिल्मों की रिलीज डेट भी पक्की हो चुकी है। वहीं, कुछ फिल्में फिलहाल अफवाहों में हैं। कोई शक नहीं कि 2024 काफी धमाकेदार होने वाला है।
प्रोजेक्ट के
प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर अपकमिंग फिल्म 'प्रोजेक्ट के' 12 जनवरी 2024 को रिलीज होने वाली है। नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज है। 'प्रोजेक्ट के' में प्रभाष और दीपिका पादुकोण के साथ अमिताभ बच्चन, पवन कल्याण जैसे दिग्गज कलाकार नजर आने वाले हैं। ये एक पैन- इंडिया साइंस फिक्शन फिल्म होगी। इस फिल्म से दीपिका तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, यह भारत की अब तक सबसे मंहगी फिल्म बनने वाली है।
फाइटर
फाइटर में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण पहली बार साथ ऑन-स्क्रीन नजर आएंगे और दोनों के फैन्स इस जोड़ी बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हुए जा रहें है। फाइटर 24 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में इनके साथ अनिल कपूर भी हैं। यह एक बिग बजट एक्शन फिल्म होगी, जो भारत की पहली एरियल एक्शन फ्रैंचाइज़ी होगी।। यह सिद्धार्थ आनंद के प्रोडक्शन MARFLIX की पहली फिल्म होगी। फिल्म का निर्देशन भी सिद्धार्थ कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications

