Bhool Bhulaiyaa 3- कार्तिक आर्यन के फैंस के लिए सबसे दमदार खबर, इस साल रिलीज होगी फिल्म?

साल 2022 की शुरुआत हुई और एक फिल्म आई.. भूल भुलैया 2, इस फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया और बॉक्स ऑफिस पर छा गई। कह सकते हैं कि कोरोना काल और लॉकडाउन के बाद हिट होने वाली वो पहली फिल्म थी। कार्तिक आर्यन ने इस फिल्म में दमदार अभिनय किया था और उनके साथ कियारा आडवाणी और तब्बू लीड रोल में थीं। हालांकि इस वक्त इस फिल्म की तीसरी किस्त को लेकर चर्चा है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं भूल भुलैया 3 के बारे में जो कि साल 2025 में रिलीज होगी। इसको लेकर खुलासा करते हुए खुद भूषण कुमार ने ऐलान किया है। जी हां, पिंकविला की एक खबर के मुताबिक भूषण कुमार ने कहा है,
''हम पक्का भूल भुलैया 3 बना रहे हैं और ये फिल्म भी कार्तिक आर्यन के साथ होगी। इस वक्त फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और इसको शानदार बनाने की कोशिश है।''

भूल भुलैया 2 इतनी बड़ी हिट साबित हुईं हैं
जी हां, इतना तय है कि इस फिल्म को लेकर मेकर्स के अंदर काफी प्रेशर होगा क्योंकि भूल भुलैया और भूल भुलैया 2 इतनी बड़ी हिट साबित हुईं हैं। साल 2025 में इस फिल्म की रिलीज बताई जा रही है लेकिन इसके आधिकारिक ऐलान का इंतजार है।

ढेर सारी फिल्मों के ऑफर हैं
इस फिल्म को भी अनीस बज्मी निर्देशित करेंगे और इस वक्त वो कई शानदार फिल्मों को लेकर बिजी हैं। भूल भुलैया 2 की सफलता के बाद अनीस बज़्मी के पास भी ढेर सारी फिल्मों के ऑफर हैं।

नो एंट्री सीक्वल
वो शाहिद कपूर के साथ अपनी अगली फिल्म शुरू कर चुके हैं। वहीं वो लगातार सलमान खान के साथ नो एंट्री सीक्वल बनाने का भी प्रयास कर रहे हैं।

शहजादा
कार्तिक आर्यन इस वक्त फिल्म शहजादा को लेकर बिजी हैं और इस फिल्म की शूटिंग जारी है। देखना ये है कि आने वाले समय में ये फिल्म कितना बड़ा धमाका करेगी।

उभरता हुआ सितारा
इस वक्त कार्तिक आर्यन को इंडस्ट्री का सबसे बड़ा उभरता हुआ सितारा बताया जा रहा है। उन्होने काफी ज्यादा स्ट्रगल किया है।


Click it and Unblock the Notifications











