'भूल भुलैया 2' ने जीता फैंस का दिल, मेकर्स कर रहे हैं पार्ट 3 की तैयारी? डिटेल्स!

कार्तिक आर्यन की धमाकेदार फिल्म भूल भुलैया 2 रिलीज के बाद से ही धमाका कर रही है और सभी जानते हैं कि अक्षय कुमार को कार्तिक आर्यन ने रिप्लेस किया है। ये फिल्म जिस तरह का बिजनेस कर रही है इसकी उम्मीद शायद ही किसी को होगी। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद अब एक खबर और चर्चा में है जो कि कार्तिक आर्यन के फैंस को काफी पसंद आने वाली है।

खबरें हैं कि अनीस बज्मी काफी जल्दी भूल भुलैया 3 की तैयारी करेंगे। जी हां, भूल भूलैया 2 को आने में काफी समय लगा है लेकिन इसका तीसरा पार्ट काफी जल्दी आने की उम्मीद है।

Recommended Video

Kartik Aryan की फ़िल्म Bhool Bhulaiya 2 ने First Weekend Colection ने तोड़ा रिकॉर्ड|FilmiBeat

bhool bhulaiyaa 2, kartik aaryan, भूल भुलैया 2, कार्तिक आर्यन

अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित, भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन, तब्बू, कियारा आडवाणी और राजपाल यादव मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, मुराद खेतानी और अंजुम खेतानी ने को-प्रोड्यूस किया है।

20 मई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई

20 मई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई

भूल भुलैया 2 20 मई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। कहानी रूहान का अनुसरण करती है, जो एक धोखेबाज मानसिक है जिसे ठाकुर महल में मंजुलिका की वापसी से निपटने के लिए लाया जाता है। हालांकि, वह अनजाने में समस्याओं को बढ़ा देता है।

पहले भाग में अक्षय कुमार और विद्या बालन मुख्य भूमिकाओं में थे

पहले भाग में अक्षय कुमार और विद्या बालन मुख्य भूमिकाओं में थे

फिल्म के पहले भाग में अक्षय कुमार और विद्या बालन मुख्य भूमिकाओं में थे और यह बहुत बड़ी हिट थी। शुरुआत में 31 जुलाई, 2020 को रिलीज़ के लिए सेट, भूल भुलैया 2 को कोविड -19 महामारी के कारण देरी की गई थी।

कार्तिक आर्यन का कद बढ़ेगा

कार्तिक आर्यन का कद बढ़ेगा

इस फिल्म से कार्तिक आर्यन का कद बढ़ेगा और ये कार्तिक आर्यन की सफलतम फिल्म साबित हुई है। बता दें कि कार्तिक आर्यन उन कलाकारों में से एक हैं जो कि अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैँ।

माउथ टू माउथ इस फिल्म की काफी पब्लिसिटी हो रही है

माउथ टू माउथ इस फिल्म की काफी पब्लिसिटी हो रही है

फिल्म ने पहले ही दिन 14 करोड़ का बिजनेस किया है जो कि कार्तिक आर्यन किसी भी फिल्म से ज्यादा है। अब माउथ टू माउथ इस फिल्म की काफी पब्लिसिटी हो रही है और लोग इसको पसंद कर रहे हैँ। कार्तिक आर्यन को इस तरह के किरदार में देखना शानदार है और फैंस को शायद ही उम्मीद होगी कि इस तरह का प्रदर्शन वो करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X