नहीं बदली 'भूल भुलैया 2' की रिलीज डेट, इस दिन रिलीज होगी कार्तिक आर्यन की दमदार फिल्म!
अभिनेता कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की धमाकेदार फिल्म को लेकर काफी चर्चा है। हम बात कर रहे हैं फिल्म भूल भुलैया 2 की जो कि रिलीज के लिए तैयार है। कुछ समय पहले खबरें आईं थीं कि फिल्म की रिलीज टल सकती है। लेकिन अब क्लियर हो गया है कि ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि फिल्म अपने तय समय पर ही रिलीज होगी। ट्रेड एनालिस्ट लिखते हैं कि..
''भूल भुलैया 2 नहीं होगी पोस्टपोन.. 'भूल भुलैया 2' उसी तारीख को रिलीज़ होगी... #भूल भुलैया2 अपनी पहले घोषित तारीख [25 मार्च 2022] पर रिलीज़ होगी... *सिनेमाओं* में... सितारे #कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू। .. अनीस बज़्मी द्वारा निर्देशित ... भूषण कुमार और मुराद खेतानी द्वारा निर्मित।''

उनका ये ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इसपर फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैँ। तरण आदर्श ने इस पोस्ट के साथ एक पोस्टर साझा किया है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के कारण ऐसी खबरें आईं थीं कि फिल्म पोस्टपोन हो सकती है और कई फिल्म इस दौरान पोस्टपोन भी हुईं हैं।
गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन को लेकर उम्मीदें हैं कि वो इस फिल्म से अपनी दमदार वापसी करेंगे। हालांकि जब उनका पहला लुक रिलीज हुआ था तो लोगों ने उनको काफी ट्रोल किया था।
लोग उनकी तुलना सुपरस्टार अक्षय कुमार से कर रहे थे। अक्षय कुमार भूल भुलैया में नजर आए थे और विद्या बालन ने भी कमाल का अभिनय करते हुए लोगों का दिल जीत लिया था।


Click it and Unblock the Notifications