'भूल भुलैया 2': दशहरा से शुरु हुआ कार्तिक आर्यन का धमाका- 2020 में होगी फिल्म रिलीज
घोषणा के साथ ही फिल्म 'भूल भुलैया 2' सुर्खियों में आ चुकी है। इस सीक्वल में अक्षय कुमार की जगह ले ली है कार्तिक आर्यन ने और बतौर मेनलीड एक्ट्रेस दिखेंगी कियारा आडवाणी। बता दें, दशहरा के मौके पर यानि की आज से फिल्म फ्लोर पर आ चुकी है। कार्तिक के साथ फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग शुरु हो चुकी है, जबकि कियारा सेकेंड शेड्यूल से जुड़ेंगी। फिल्म 31 जुलाई 2020 को रिलीज होने वाली है।
साल 2007 में आई फिल्म 'भूल भुलैया' सुपरहिट रही थी। फिल्म में अक्षय कुमार, विद्या बालन, शाइनी आहूजा और अमीषा पटेल ने मुख्य किरदार निभाए थे। फिल्म को हॉरर- कॉमेडी कंटेंट के लिए काफी पसंद किया गया था, साथ ही इस गाने भी लंबे समय तक छाए रहे थे।

लिहाजा, निर्माता अब इसका सीक्वल भी लेकर आ रहे हैं। लेकिन फिल्म की स्टारकास्ट को पूरी तरह से बदल दिया गया है। सूत्रों की मानें तो फिल्म में अक्षय कुमार एक कैमियो निभाते दिख सकते हैं। फिल्म के निर्देशक हैं अनीस बज्मी।
भूल भुलैया 2 की शूटिंग मार्च तक पूरी हो जाएगी क्योंकि मेकर्स इसे जुलाई 2020 में रिलीज करना चाहते हैं। बता दें, यह दो फिल्मों के साथ क्लैश हो रही है। रणबीर कपूर की शमशेरा और एसएस राजामौली की फिल्म RRR.. भी इसी दिन रिलीज हो रही है। फिलहाल कार्तिक और कियारा भूल भुलैया 2 को लेकर बेहद उत्साहित हैं। भूल भुलैया 2 को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications