'भूल भुलैया 2' से वीडियो लीक, कार्तिक आर्यन की बाहों में नजर आईं कियारा आडवाणी !
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी अपनी आने वाली फिल्म 'भूल भुलैया 2' की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। 'भूल भुलैया 2' के सेट से एक वीडियो लीक हो गया है जिसमें कार्तिक आर्यन की बाहों में कियारा नजर आ रही है। इंटरनेट पर ये वीडियो धड़ल्ले से देखा जा रहा है। कई फैंस इसे भूल भूलैया 2 से जुड़ा ही वीडियो बता रहे हैं। फिल्म 'भूल भुलैया 2' की पूरी टीम जोर-शोर से शूटिंग में लगी हुई है। इससे पहले कार्तिक आर्यन हाल में ही 'लव आज कल 2' में नजर आए।
पहला मौका है जब कार्तिक और कियारा स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। हाल में ही कार्तिक आर्यन इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल' में नजर आए। इस फिल्म ने ठीक ठाक बिजनेस किया। जहां उनकी सारा अली खान के साथ जबरदस्त कमेस्ट्री देखने को मिली।


Click it and Unblock the Notifications