Bhool Bhulaiyaa 2- बाइक से गेटी गैलेक्सी पहुंचे कार्तिक आर्यन को फैन्स की भीड़ ने घेरा!

By Filmibeat Desk

बॉलीवुड की 2022 की सबसे सफल रिलीज फिल्म भूल भुलैया 2 ने पहले दिन14.11 करोड़ की कमाई के साथ ही यह साबित कर दिया कि आने वाले दिनों में फिल्म का खूब बोलबाला होगा। फिल्म को मिली पहले दिन की सफलता के बाद अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म अपने पहले वीकेंड में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। यानी कार्तिक आर्यन स्टारर इस फिल्म के लिए अभी तो बस शुरूआत है।

ऐसे में 'यंग सुपरस्टार' के रूप में मशहूर हो चुके कार्तिक अपनी फिल्म को मिल रहे इस तरह के प्यार के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। इस बीच फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया को लाइव देखने कार्तिक रविवार शाम को मंबई के मशहूर गेटी गैलेक्सी सिनेमा पहुंचे और जहां उनकी फैमिली एंटरटेनर फिल्म का शो को हाउसफुल था।

kartik aaryan, bhool bhulaiyaa 2, कार्तिक आर्यन, भूल भुलैया 2

Recommended Video

Bhool Bhulaiyaa 2: Kartik और Kiara ने प्रोमोशन्स के दौरान की ऑटो राइड | FilmiBeat

यहां अपने सुपरस्टार कार्तिक को देखन उनके फैन्स ने उन्हें घेर लिया। इस विजिट के बाद सबके चहेते कार्तिक जुहू गए, जहां उन्होंने फैमिली, दोस्तों और पापराज़ी और उनकी फैमिली के लिए भी एक स्क्रीनिंग रखी थी।

इतना ही कार्तिक यहां सबसे पर्सनली मिले और इसके बाद फिर वो सीधा ब्रांदा के गेयटी सिनेमा पहुंत गए अपने फैन्स से मिलने। कार्तिक आर्यन ने न केवल अपनी फिल्म से बल्कि अपने काम के प्रति अपने समर्पण से सभी को चौंकाया और इम्प्रेस किया हैं।

ऐसा इसलिए क्योंकि कार्तिक बिना दिन और रात देखे अपनी इस फिल्म का नॉन स्टॉप प्रमोशन किया है। अब जबकि फिल्म को एक ब्लॉकबस्टर ओपनिंग मिल गई है तो भी वह अपने प्रशंसकों के लिए एक अच्छा समय सुनिश्चित करने के लिए एक पांव पर खड़े है।

बता दें, देश का हार्टथ्रोब कार्तिक अपनी आने वाले प्रोजेक्ट्स जिसमें कैप्टन इंडिया, फ्रेडी और साजिद नाडियाडवाला की अगली फिल्म शामिल है, के साथ आने वाले दिनों में अपने फैन्स को खुश करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X