भूल भुलैया 2 से आई बड़ी खबर, नेटफ्लिक्स पर 19 जून को होगी रिलीज!
साल 2022 में अगर अब तक रिलीज बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो सिर्फ भूल भुलैया 2 ही ऐसी फिल्म है जिसने 200 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया है और फैंस को काफी पसंद आ रही है। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की इस फिल्म को लेकर चर्चा तो बहुत थी लेकिन किसी ने ये अंदाजा नहीं लगाया था कि फिल्म इतनी सफलता हासिल करेगी। भूल भुलैया 2, 19 जून को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर के लिए तैयार है।
जी हां अब इस फिल्म के ओटीटी प्रीमियर का समय आ गया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने मंगलवार को घोषणा की कि हॉरर-कॉमेडी भूल भुलैया 2 नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी, हालांकि, इसने अभी तक तारीख और समय का खुलासा नहीं किया है।

कार्तिक आर्यन ने कहा, "भूल भुलैया का सफर अब तक पूरी तरह से संतुष्टिदायक और संतोषजनक रहा है। मैं बहुत रोमांचित हूं कि फिल्म नेटफ्लिक्स पर भी आ रही है और हम नेटफ्लिक्स के साथ दुनिया भर के दर्शकों और अपने सभी प्रशंसकों का मनोरंजन करना जारी रख सकते हैं।''
भूषण कुमार ने कहा, "दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर राज करने और लोगों को सिनेमाघरों में वापस लाने के बाद, हम बहुत रोमांचित हैं कि भूल भुलैया 2 नेटफ्लिक्स पर रिलीज के साथ सीमाओं के पार दर्शकों का मनोरंजन करेगी।"
मुराद खेतानी कहते हैं, "भूल भुलैया 2 को एक पायदान ऊपर ले जाना एक बहुत अच्छा एहसास है। एक सच्चा मनोरंजन जिसे अब नेटफ्लिक्स के माध्यम से दर्शक आराम से अपने घरों में देख पाएंगे।"


Click it and Unblock the Notifications











