..................... Bhool Bhulaiyaa 2 actress Kiara Advani talk about sushant Singh Rajput।भूल भुलैया एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने सुशांत सिंह राजपूत के संबंध में की बात - Hindi Filmibeat

सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुईं कियारा आडवाणी- वो सिर्फ 2 घंटे सोते थे, किया खुलासा

By Filmibeat Desk

बॅालीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म भूल भुलैया को लेकर उत्साहित हैं। कियारा आडवाणी अपनी इस फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। इसी दौरान कियारा आडवाणी धोनी फिल्म की शूटिंग को याद किया। साथ ही सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने अनुभव को साझा किया।एम एस धोनी फिल्म के दौरान कियारा आडवाणी और सुशांत सिंह राजपूत के बीच दोस्ती हो गई थी।

Kiara Advani, Sushant Singh Rajput,

कियारा आडवाणी ने एक इंटरव्यू के दौरान सुशांत सिंह राजपूत को याद कर उनसे जुड़े कई खुलासा किया है। द रणवीर शो पॉडकास्ट शो में कियारा आडवाणी ने सुशांत को याद कर काम को लेकर उनकी आदत पर बात की है। कियारा आडवाणी ने इस संबंध में बताया कि एम एस धोनी फिल्म के दौरान औरंगाबाद में हमने शूटिंग शुरू की। रात 8 बजे पैकअप हो गया।

कियारा ने याद किया सुशांत को

कियारा ने याद किया सुशांत को

इसके बाद सुबह 4 बजे की हमारी फ्लाइट थी। ऐसे में हमें कुछ समय खाली मिलने के बाद सुशांत सिंह राजपूत के साथ समय बिताने का मौका मिला। हमारी बातचीत के दौरान सुशांत ने अपने सफर के बारे में हमें बताया कि धोनी फिल्म उन्हें कैसे मिली।

प्रीति जिंटा के पीछे बैकअप डांसर

प्रीति जिंटा के पीछे बैकअप डांसर

कियारा ने कहा कि उनका करियर प्रीति जिंटा के पीछे बैकअप डांसर बनने से शुरू हुई। वह एक इंजीनियर थे। उनके पास हमेशा बड़ी किताबें थीं। जिसे सुशांत हमेशा पढ़ा करते थे। कियारा ने आगे कहा कि सुशांत का दिमाग काफी तेज था।

Recommended Video

Kiara Advani ने लाखों का Gown पहन GQ Awards 2022 में की शिरकत, बेहद Hot दिखीं actress | FilmiBeat
सुशांत अपने स्किल्स को लेकर काफी जुनूनी

सुशांत अपने स्किल्स को लेकर काफी जुनूनी

कियारा आडवाणी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि किसी दिन आप पर एक बायोपिक बनानी चाहिए। क्योंकि यह बहुत ही दिलचस्प है। कियारा ने यह भी कहा कि सुशांत अपने स्किल्स को लेकर काफी जुनूनी थे। बायोपिक के लिए सुशांत के पास एक बुकलेटथी। जहां पर धोनी से पूछे गए सवाल के जवाब सुशांत ने लिख रखे थे।

सुशांत केवल दो घंटे सोया करते थे।

सुशांत केवल दो घंटे सोया करते थे।

सुशांत ने धोनी की निजी और प्रोफेशनल जिंदगी पर भी काफी रिसर्च की थी। कियारा को यह भी काफी अजीब लगा कि सुशांत केवल दो घंटे सोया करते थे। फिर अगले दिन समय पर सेट पर दिखाई देते थे।

कियारा की अगली फिल्म भूल भुलैया 2

कियारा की अगली फिल्म भूल भुलैया 2

कियारा ने कहा कि सुशांत का मानना था कि मानव के शरीर को सिर्फ 2 घंटे नींद की जरूरत होती है। बता दें कि कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म भूल भुलैया 2 के प्रमोशन में जुटी हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X