कोरोना के बढ़ते केस के बीच 'भूल भुलैया 2' के सेट पर तब्बू को मिली जेड प्लस बबल सिक्योरिटी
कोरोना वायरस के कारण बीते एक साल से थमी हुई कई फिल्मों की शूटिंग शुरू की गई है। बीते दो महीने से लगातार कोरोना वायरस के केेस भी बढ़ रहे हैं। फिल्म भूल भुलैया 2 के सेट भी कोरोना से बचाव के लिए हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। खुद एक्ट्रेस तब्बू एक खास प्रोटेक्टर के पीछे दिखाई दे रही हैं।
कुछ दिन पहले ये रिपोर्ट आयी थी कि तब्बू ने भूल भुलैया फिल्म से अपने कदम पीछे हटा लिए हैं। लेकिन इसके साथ एक बार फिर से फिल्म में आकर उन्होंने इस तरह की सभी अफवाह को एक तरफ कर दिया है।

कार्तिक आर्यन ने बीते दिन सेट से एक तस्वीर शेयर की थी, जहां पर तब्बू बायो बबल के भीतर नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस कोरोना से बचाने के लिए जेड प्लस की सुरक्षा दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications