भूल-भुलैया 2- कट गया राजकुमार राव का पत्ता!- अब कार्तिक आर्यन लेगें अक्षय कुमार की जगह?
सुपरस्टार अक्षय कुमार की धमाकेदार फिल्म भूल-भूलैया को लेकर काफी समय से चर्चा थी और खबर थी कि फिल्म का सीक्वल बनने वाला है जिसके लिए अभिनेता राजकुमार राव का नाम सामने आ रहा था। अब कहानी में थोड़ा मोड़ आया है और पता चला है कि फिल्म में राजकुमार राव नहीं बल्कि अभिनेता कार्तिक आर्यन नजर आएंगें। इस खबर को लेकर गॉसिप गलियारों में काफी ज्यादा बातें हो रहीं हैं लेकिन किसी भी तरह का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
कार्तिक आर्यन एक मेहनती एक्टर हैं और इस समय उनकी किस्मत उनका साथ दे रही है। हाल ही में उनको लेकर करण जौहर ने फिल्म दोस्ताना 2 का ऐलान किया था और इस फिल्म में भी कार्तिक आर्यन के साथ जाह्नवी कपूर की जोड़ी बनी है।

इसके अलावा उनकी आखिरी रिलीज फिल्म लुका छुपी भी काफी बड़ी हिट हुई और लोगों ने उसको काफी ज्यादा पसंद किया था। फिल्म में उनके साथ कृति सैनन मुख्य भूमिका में थीं।
फिलहाल भूल-भूलैया 2 अगर बनती हैं तो इसमें कोई दो राय नहीं है कि कार्तिक बड़ा धमाका करने वाले हैं। कार्तिक को फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी से पहचान मिली थी। भूल-भूलैया 2 के अलावा ये भी फिल्में भी सीक्वल को लेकर चर्चा में हैं।


Click it and Unblock the Notifications