Bholaa Trailer: दर्शकों का इंतजार हुआ खत्म, सामने आया अजय और तब्बू की फिल्म का ट्रेलर

Bholaa Trailer: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'भोला' का ट्रेलर सामने आ गया है, और आते ही हर तरफ तेजी से वायरल हो गया है। फैंस इस शानदार ट्रेलर को देखकर खुश हैं क्योंकि लंबे समय से इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। ट्रेलर में तब्बू और अजय की एक्टिंग का जादू बहुत ही शानदार दिख रहा है।
ट्रेलर की शुरुआत तब्बू की आवाज से होती है, फिर तब्बू और अजय दोनों के शानदार डायलॉग शुरु हो जाते हैं। पुलिस की वर्दी में तब्बू बहुत जच रही हैं और उनकी एक्टिंग भी बहुत सही है। वहीं अजय ने भी अपने एक्शन और एक्टिंग से एक ही जादू बिखेरा है। ट्रेलर में दूसरे कलाकार भी काफी बेहतरीन दिख रहे हैं।
आपको बता दें, इस फिल्म को अजय ने प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है, जिसकी वजह से फैंस के साथ साथ अजय देवगन भी काफी उत्साहित हैं इस फिल्म को लेकर। कई बार प्रामोशन या मीडिया से चर्चा करते वक्त अजय ने फिल्म को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है।
गौरतलब है कि, फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह कहानी असली भारत की कहानी है और इसमें ऐसे झगड़े और चेज सीन हैं जिन्हें देखकर दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। ट्रेलर में ह ी पूरी कहानी की सच्चाई सामने आ गई है, फिल्म में शानदार डायलॉग और एकदम जबरदस्त एक्शन दिखेगा। लग रहा है कि फैंस एक दम पैसा बसूल फिल्म से सिनेमाघरों में देख पाएंगे और लंबे समय बाद सिनेमाघरों से खुश होकर घर वापस आएंगे।
फिल्म को लेकर बात करें तो ये फिल्म साउथ फिल्म कैथी का ऑफिशियल हिंदी रीमेक हैं। इस फिल्म में एक बार फिर अजय के साथ तब्बू की जोड़ी नजर आएगी। इसके अलावा इस फिल्म में दीपक डोबरियाल, गजराज राव और विनीत कुमार भी है। फिलहाल तो फैंस को फिल्म के रिलीज का इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications











