Bholaa Teaser- अजय देवगन का तांडव, रिलीज हुआ 'भोला' का धमाकेदार टीजर!

Bholaa Teaser Release- सुपरस्टार अजय देवगन इस वक्त अपनी फिल्म भोला को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और इस वक्त एक बड़ा धमाका हुआ है। दरअसल उनके फैंस अब उनको एक्शन अवतार में देखने वाले हैं। फिल्म भोला का दमदार टीजर रिलीज हुआ है और टीजर के साथ साथ एक सवाल भी सामने आया है कि आखिर वो कौन हैं? जी हां, अजय देवगन इस फिल्म में किस तरह के किरदार के साथ नजर आने वाले हैं ये तो कोई नहीं जानता है बस उनको लेकर सस्पेंस नजर आ रहा है।
इस टीजर की बात करें तो अजय देवगन जेल में नजर आ रहे हैं जो कि काफी समय से बंद हैं। इसके अलावा एक बच्ची भी दिखाई जा रही है जिसको ये कहा जाता है कि उसको लेने कोई आने वाला है, बच्ची चिंता में इसलिए पड़ जाती है क्योंकि उसके घर में तो सभी होते हैं।
फिर कौन है वो जो उसको लेने आने वाला है? अजय देवगन माथे पर भभूति लगाते हैं और त्रिशूल के साथ एक्शन करते नजर आ रहे हैं। हालांकि फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
अजय देवगन ने बीते दिन ही ऐलान कर दिया था कि कल कोई बड़ा धमाका होने वाला है। इस टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है और सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।
आखिरी बार अजय देवगन को फिल्म थैंक गॉड में देखा गया था जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह के साथ नजर आए थे। इस फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक बिजनेस नहीं किया था।


Click it and Unblock the Notifications











