..................... साउथ की इस स्टार ने वाराणसी में अजय देवगन के साथ शुरु की शूटिंग, बॉलीवुड में डेब्यू की तैयारी | Bholaa: South star Amala Paul started shooting her first Bollywood film with Ajay devgn - Hindi Filmibeat

Bholaa: साउथ की इस स्टार ने वाराणसी में अजय देवगन के साथ शुरु की शूटिंग, बॉलीवुड में डेब्यू की तैयारी

bholaa-south-star-amala-paul-started-shooting-her-first-bollywood-film-with-ajay-devgn

Bholaa: तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद, एक्ट्रेस अमाला पॉल अब बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार हैं। अजय देवगन की भोला के साथ अमाला हिंदी सिनेमा में अपनी शुरुआत करने वाली हैं। एक्ट्रेस फिलहाल बनारस में अजय देवगन और अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म के लिए शूट कर रही हैं।

जबकि उनकी भूमिका को फिलहाल मेकर्स द्वारा गुप्त रखा गया है, सूत्र बताते हैं कि वह फिल्म में वे एक बनारसी महिला की भूमिका निभा रही हैं। कलाकार और क्रू एक सप्ताह के लिए बनारस में फिल्म के लिए रुकेंगे।

बता दें, अमाला दक्षिण की सबसे अधिक डिमांड वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने तमिल और साथ ही मलयालम फिल्मों में अपने प्रदर्शन के लिए कई पुरस्कार जीते हैं। उनकी कुछ सबसे उल्लेखनीय उपलब्धियों में रन बेबी रन (मलयालम) के लिए 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री', सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड, प्रमुख भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और कई अन्य शामिल हैं।

अभिनेत्री का दक्षिणी सिनेमा में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है और वह बिना किसी संदेह के 'भोला' में भी अपने प्रदर्शन से दर्शकों को प्रभावित करने को तैयार हैं।

भोला की करें तो, अजय देवगन इस फिल्म से ना सिर्फ बतौर एक्टर जुड़े हैं.. बल्कि इसका निर्देशक भी कर रहे हैं। यह अजय देवगन के निर्देशन में बनने वाली चौथी फिल्म है।माना जा रहा है कि ये फिल्म इंडियन सिनेमा के एक्शन जॉनर में हलचल मचाने जा रही है। बता दें, ये फिल्म 3डी में रिलीज होगी।

यह 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को रिलांयस एंटरटेनमेंट और ड्रीम वॅारियर पिक्चर्स मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म में अजय देवगन, तबू, अमाला पॉल और अभिषेक बच्चन जैसे कलाकार नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X