..................... ENT Live Updates- भोला ने चार दिन में कर डाली 44 करोड़ की कमाई Bholaa earned 44 crores in four days, Salman Khan -Aishwarya Rai Bachchan shown in one frame? - Hindi Filmibeat

ENT Live Updates- भोला ने चार दिन में कर डाली 44 करोड़ की कमाई, एक फ्रेम में दिखे सलमान- ऐश्वर्या?

entertainment live

Entertainment Live Updates- बॉलीवुड की ताजा तरीन खबरें आपको सिर्फ इस पेज पर ही मिलेंगी। आपके चहीते सितारों की हर हरकत पर फिल्मीबीट की नजर है। आज की खबरों की बात करें तो.. अजय देवगन और तबू की हालिया रिलीज फिल्म भोला ने सिनेमाघरों में वीकेंड गुजार लिया है। जहां फिल्म ने शुरुआती दो दिनों में उम्मीद से काफी नीचे का प्रदर्शन किया था, वहीं वीकेंड पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी छलांग देखी है।

भोला ने शनिवार को 12.10 करोड़ और रविवार को 14 करोड़ के लगभग का कलेक्शन किया है। इसके साथ भोला ने करीब 44 करोड़ की कमाई अब तक कर ली है। इसके अलावा सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें दोनों का एक फ्रेम में होने को लेकर दावा किया जा रहा है।

हालांकि लोगों का कहना कि ये तस्वीर पूरी तरह से फेक है और एडिट की गई है। इसी तरह की खबरों के लिए आप बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव ब्लॉग पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Apr 3, 2023 10:31 PM

    Rashmika Mandanna: पहली बार महिला केंद्रित फिल्म 'रेनबो' को लेकर एक्ट्रेस ने की घोषणा

    Rashmika Mandanna: साउथ एक्ट्रेस अभिनेत्री रश्मिका मंदाना जल्द ही अपनी पहली बार महिला केंद्रित फिल्म रेनबो में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर एक्ट्रेस के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभिनेत्री ने फैंस के साथ खुशखबरी साझा की है। 'पुष्पा: द राइज', 'वरिसु', 'डियर कॉमरेड' और 'गुडबाय' जैसी विभिन्न फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरने के बाद अब रश्मिका ने अपनी नई फिल्म की घोषणा की है, जिसका शीर्षक है 'रेनबो'।

  • Apr 3, 2023 9:18 PM

    Priyanka Chopra: बॉलीवुड में गुटबाज़ी को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर दिया बयान, कही ये बड़ी बात

    Priyanka Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा वर्तमान समय में अपने बयानों के लिए सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में मुंबर्ई आने पर एक्ट्रेस काफी लाइफलाइट में थी, एक्ट्रेस के साथ उनके पति और बेटी भी मुंबई आए थे। लेकिन जैसी ही अभिनेत्री अमेरिका पहुंची उन्होंने फिर से बॉलीवुड में कॉर्नर होने पर अपनी बात रखी और और यह साफ कर दिया उन्होंने सबको माफ कर दिया पर कुछ भूली नहीं हैं, सोशल मीडिया पर इसको लेकर बातें शुरु हो गई।

  • Apr 3, 2023 7:40 PM

    Vivek Dahiya: दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक ने किया बॉलीवुड डेब्यू, सामने आई जानकारी

    Vivek Dahiya: टेलीविजन एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए पूरी तरीके से तैयार हैं, इंटरव्यू में विवेक दहिया ने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर अपने प्रोजेक्ट का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कुमार सानू की बेटी शैनन के साथ वह फिल्मी पारी की शुरुआत करने वाले हैं। उनकी डेब्यू फिल्म का नाम 'चल जिंदगी' है।

  • Apr 3, 2023 5:14 PM

    Nita Ambani: आपने कहीं नहीं देखी होगी ऐसी स्वीट डिश, अंबानी की पार्टी में पैसो से सजाकर मेहमानों को दिया मीट्टा

    Nita Ambani: देश के सबसे अमीर परिवार अंबानी खानदान की तो बात ही अलग है, पैसो के अलावा हमेशा ही अपने शानदार लाइफस्टाल, बेहतरीन तौर-तरीकों और नीता अंबानी के हटकर अंदाज के चलते अंबानी परिवार लाइफ लाइट में रहता है। हाल ही में मुंबई में आयोजित किए गए स्टार स्टडेड नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (एनएमएसीसी) में दो दिनों तक सितारों का हुजूम देखने को मिला। सोशल मीडिया पर इस इवेंट की चर्चा लागातर हो रही है, लेकिन सामने आई एक स्वीट डिश की फोटो से सबको चौंका दिया है, क्योंकि किसी ने कहीं नहीं देखा होगा।

  • Apr 3, 2023 4:36 PM

    Lady Gaga: लेडी गागा ने इस तरह से अनजान लड़की को किया किस, वीडियो हुआ वायरल

    Lady Gaga: हॉलीवुड के जाने माने चेहरों में एक नाम जो सबसे ऊपर आता है वह है लेडी गागा का, लेडी गागा के लाखों करोड़ो दीवाने हैं जो उनसे प्यार करते हैं। लेडी गागा भी अपने चाहने वालों को खुश करने के लिए सुर्खियों में हमेशा ही रहती हैं। हाल ही में लेडी गागा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि लेडी गागा किस तरह से एक अनजान लड़की को किस कर रही हैं।

  • Apr 3, 2023 3:36 PM

    Janhvi Kapoor- रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंची जान्हवी कपूर, वायरल हो रहा है वीडियो

    जाह्नवी कपूर को लेकर आए दिन चर्चा होती रहती है कि अभिनेत्री शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं और वो इसको लेकर खबरों का हिस्सा रहती हैं। इस वक्त फिर से अभिनेत्री सुर्खियों में छाई हुई हैं। दोनों ने नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र में एक साथ एंट्री मारी थी और इसके बाद से फिर दोनों की बातें हो रहीं हैं। हालांकि इस वक्त ये दोनों किसी और कारण से खबरों का हिस्सा हैं और पता चला है कि दोनों ने तिरुमाला में तिरुपति मंदिर का दौरा किया था। इस वक्त जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें अभिनेत्री को गुलाबी और हरे रंग के लहंगे में देखा जा सकता है और उनके साथ शिखर को सफेद धोती और रेशम के स्टोल पहने देखा गया था। जाह्नवी की बहन खुशी भी इन दोनों के साथ थीं।

  • Apr 3, 2023 2:00 PM

    Palak Tiwari: सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम संग डेट की खबरों पर पलक ने तोड़ी चुप्पी

    Palak Tiwari: बॉलीवुड सुपस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी हमेशा ही खबरों में रहती हैं। कुछ वक्त से पलक तिवारी इब्राहिम अली खान के संग डेट की खबरों को लेकर लाइमलाइट में थी, हाल ही में उन्होंने इस पर अपनी बात रखी हैं।

  • Apr 3, 2023 1:21 PM

    कुंडली भाग्य के इस एक्टर ने रचाई शादी, शादी के बाद अब आगे की पढ़ाई मुंबई में करेगी ये स्टूडेंट दुल्हनिया

    'कुंडली भाग्य' फेम एक्टर नवीन शर्मा अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत कर चुके हैं। दरअसल, टीवी अभिनेता नवीन ने 30 मार्च 2023 को जयपुर में अपनी मंगेतर रोशनी शर्मा संग सात फेरे लिए, जो मेडिकल की स्टूडेंट हैं। नवीन की शादी उनके परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के बीच हुई, जो पूरी तरह से धमाल-मस्ती से भरी हुई थी। उनकी शादी का जश्न 28 मार्च 2023 को जगतपुरा स्थित कस्तुरी बाग में हल्दी, संगीत और मेहंदी के साथ शुरू हुआ था। सामने आई मेहंदी की तस्वीरों में कपल को ग्रीन कलर के आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए देखा जा सकता है।

  • Apr 3, 2023 12:36 PM

    चश्मिश बनीं परिणीति चोपड़ा, तस्वीर आई सामने

    राघव चड्ढा के साथ शादी और अफेयर को लेकर खबरों में चल रहीं परिणीति चोपड़ा ने एक तस्वीर साझा की है और लिखा है, चश्मिश.. इसके बाद उनकी ये क्यूट तस्वीर काफी पसंद की जा रही है और लोग इसपर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

  • Apr 3, 2023 12:14 PM

    Priyanka Chopra की डांस परफॉर्मेंस पर गौरी खान ने खूब बजाई तालियां, देखें यह वीडियो

    नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर इवेंट का आयोजन शनिवार को किया गया। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के इस इवेंट में देश-विदेश की कई फिल्मी हस्तियों ने शिरकत की। इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने भी रणवीर सिंह के साथ डांस परफॉर्मेंस दी और जमकर मस्ती की। इस इवेंट के कई अनसीन वीडियोज सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा परफॉर्म कर रहे हैं और शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान उनकी परफॉर्मेंस को देखकर झूमती और चीयर करती नजर आ रही हैं। अमेरिकन जर्नलिस्ट डरेक बैल्सवर्ग ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरों और वीडियोज को शेयर किया है।

Read more about: entertainment live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X