Bholaa: अजय देवगन की फिल्म हुई पायरेसी का शिकार, अभिनेता को लगा बड़ा झटका

Bholaa

Bholaa: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म भोला आज रिलीज हुई है, फिल्म को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, जिसके चलते एक्टर काफी खुश हैं। लेकिन इस बीच अजय देवगन के लिए एक झटका देने वाली खबर सामने आई है, फिल्म पायरेसी का शिकार हो चुकी है।

गौरतलब है कि, मेकर्स कितनी भी मेहनत कर लें और दर्शकों से कितना भी अनुरोध कर लें, हर फिल्म रिलीज वाले दिन ही लीक हो जाती है और ऑनलाइन फ्री में डाउनलोड करने और स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध हो जाती है।

ऐसे में अजय देवगन ने फिल्म 'भोला' की रिलीज से एक दिन पहले ही फैंस से गुजारिश की थी कि पायरेसी को न कहें और थियेटर जाकर ही फिल्म देखें लेकिन अजय देवगन की फिल्म 'भोला' ऑनलाइन फ्री में स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध हो गई है।

पायरेसी लंबे समय से बी-टाउन में एक मुद्दा बना हुआ है और फिल्म मेकर्स इसका कोई सॉलिड सॉल्यूशन खोजने में फेल रहे हैं। वहीं 'यू मी और हम', 'शिवाय' और 'रनवे 34' के बाद अजय देवगन की चौथी डायरेक्शन फिल्म 'भोला'भी रिलीज के कुछ घंटे बाद ही ऑनलाइन लीक हो चुकी है जिससे एक्टर्स को बड़ा झटका लगा है।

इस खबरों को खुद एक्टर ने अपने फैंस के साथ साझा किया है, वहीं 'भोला' के पायरेसी का शिकार होने पर अजय देवगन ने भी रिएक्ट किया है। एक्टर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इसे लेकर पोस्ट किया है। अजय ने लिखा है, " पायरेसी करने वाले शैतान नहीं, टिकट खरीद कर मूवी देखने वाले चट्टान बनो!

More from Filmibeat

Read more about: bholaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X