खेसारी लाल यादव की ''बाबरी मस्जिद'' का फर्स्ट लुक आउट
खेसारी लाल अभिनीत भोजपुरी फिल्म ''बाबरी मस्जिद'' का फर्स्ट लुक मुम्बई में आउट कर दिया गया है।
खेसारी लाल अभिनीत भोजपुरी फिल्म ''बाबरी मस्जिद'' का फर्स्ट लुक मुम्बई में आउट कर दिया गया है। एक तरफ जहां खेसारी लाल की फिल्म 'मेहंदी लगाकर रखना' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। वहीं मां केला देवी फिल्म के बैनर तले बानी भोजपुरी फिल्म ''बाबरी मस्जिद'' के पोस्टर को पब्लिक बहुत ज्यादा पसंद कर रही है।

फिल्म के पोस्टर को देख कर खेसारी लाल काफी खुश हैं। फिल्म के निर्माता धीरेन्द्र चौबे ने बताया कि यह फिल्म होली के शुभ औसर पर रिलीज़ किया जाएगा। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ काजल राघवानी,अवधेश मिश्र,संजय पांडेय, बृजेश त्रिपाठी, ऋतू पांडेय, त्रिशा खान, के.के. गोस्वामी, पप्पू यादव, देव सिंह, सम्भवना सेठ जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।
फिलहॉल फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम मुम्बई के ऑडियो लैब में किया जा रहा है। इस फिल्म के निर्माता धीरेन्द्र चौबे हैं तथा निर्देशक देव पांडेय हैं। फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला है।


Click it and Unblock the Notifications