रवि किशन के सपोर्ट में आए निरहुआ समेत ये भोजपुरी स्टार्स- जया बच्चन को ऐसे दिया जवाब
जया बच्चन और रवि किशन की जो तकरार लोकसभा में देखने को मिली थी वो मामला ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा है और इंडस्ट्री उनको लेकर दो भागों में बंट गई है। गौरतलब है कि रवि किशन ने इंडस्ट्री को लेकर कहा था बॉलीवुड को ड्रग्स की लत लग चुकी है। इसके साथ साथ उन्होने नार्कोटिक्स विभाग की तारीफ भी की थी कि एनसीबी इसमें अच्छा काम कर रही है। इसके बाद जया बच्चन ने भी अपनी बात कहते कहा था कि वो किसी का नाम नहीं लेगी लेकिन उनको ऐसा नहीं कहना चाहिए।
ये जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं.. कुछ लोगों की वजह से पूरी इंडस्ट्री की बदनामी नहीं होनी चाहिए। इस मामले में अब कुछ भोजपुरी सितारों का बयान सामने आया है जो कि रवि किशन के समर्थन में बोल रहे हैं और काफी चर्चा में हैं। रवि किशन को लेकर मशहूर है कि वो अपनी बातें कहते हैं और बेबाकी से बात करते हैं। भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने लिखा है कि..
पीएम मोदी के जन्मदिन पर बॉलीवुड से उमड़ा बधाईयों का सैलाब, इन सितारों ने ऐसे दी शुभकामनाएं


Click it and Unblock the Notifications











