भोजपुरी सुपरस्टार नीलकमल सिंह ने हिलाया बॉलीवुड! 'धमाल 4' के 'चटनी' गाने ने तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड
Neelkamal Singh Bollywood Debut: भोजपुरी के जाने-माने एक्टर और सिंगर नीलकमल सिंह आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड में आधिकारिक तौर पर कदम रख दिया है। दरअसल मच अवेटेड कॉमेडी फिल्म धमाल 4 का पहला गाना चटनी रिलीज किया जा चुका है और इसको सुनने के बाद में लोग झूम पड़े हैं। यह गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

57 साल पुराने लोकगीत का हुआ रीमेक
इस गाने की सबसे खास बात यह है कि इसको भोजपुरी सिनेमा में काफी पसंद किया जाता है और ये 57 साल पुराने लोकगीत 'फुलौरी बिना चटनी कैसे बनी' पर आधारित है। इसमें नीलकमल के साथ में बॉलीवुड सिंगर ममता शर्मा ने अपनी जुगलबंदी दिखाई है।
रवि किशन और अजय देवगन ने मचाया धमाल
गाने के इस वीडियो में कमाल का तड़का देखने के लिए मिला है। इस गाने में अजय देवगन, अरशद वारसी और रितेश देशमुख थिरकते हुए नजर आए। लेकिन उनके साथ-साथ भोजपुरी, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और सांसद रवि किशन ने भी महफिल लूट ली। रवि किशन अपने सिग्नेचर भोजपुरी स्वैग और डांस स्टेप्स दिखाते हुए नजर आए।
धमाल 4 में मचेगा खूब धमाल
इंद्र कुमार के निर्देश में बनी इस फिल्म धमाल 4 में इस बार और भी बड़े पागलपन के अलावा अनोखे खजाने की खोज भी देखने को मिलेगी। फिल्म में संजय मिश्रा, जावेद जाफरी, ईशा गुप्ता और संजीदा शेख जैसे सितारे भी मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। टी-सीरीज के बैनर तले बन रही इस बड़ी बजट की फिल्म को 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। नीलकमल सिंह के इस बॉलीवुड डेब्यू के बाद भोजपुरी के फैंस काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications