सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से मिलकर भावुक हुए भोजपुरी स्टार, नेपोटिज्म को लेकर कही ये बात

By Staff

बिहारी के स्टार और बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से बिहार समेत पूरा देश आहत है। इसी बीच आज भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव ने उनके पटना स्थित आवास पर जाकर सुशांत के पिता व उनके भाई नीरज बबलू से मुलाकात की और दुख जाहिर किया। इस दौरान वे भावुक हो गए और कहा कि सुशांत एक बेहतरीन इंसान था। अभिनेता के रूप में भी उसकी कोई सानी नहीं थी। उन पर बिहार -यूपी के लोग फक्र करते थे। हमने एक गौरव को खो दिया है। जब से मैंने ये सुना तब से आवक हूं। मैं भी एक कलाकार हूं और कलाकार को समझता हूं।

वहीं, खेसारीलाल यादव ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर कहा कि ये नया नहीं है। ये पहले से होता रहा है। उन्होंने कहा कि क्योंकि मामला अभी जांच प्रक्रिया के तहत है, इसलिए मैं किसी पर भी कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं। लेकिन इतना जरूर कहूँगा कि मेरे भाई सुशांत के जाने के बाद जो लोग गुस्से का इजहार कर रहे हैं, काश वे पहले ऐसा करते तो मेरा भाई अभी और हमें गौरवान्वित कर रहा होता। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में क्या होता है या सबको पता है। मैं यहां सुशांत के परिजनों के दुख में शामिल होने आया था।

Recommended Video

Sushant Singh Rajput के पिता से मिले Khesari Lal Yadav, कहा-बॉलीवुड में है नेपोटिज्म | FilmiBeat

Khesari lal yadav

बता दें कि खेसारीलाल यादव के साथ सुशांत सिंह राजपूत के घर फ़िल्म निर्माता निशांत उज्ज्वल, गीतकार पवन पांडेय और पीआरओ रंजन सिन्हा भी मौजूद रहे। सबों ने सुशांत की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

बता दें हाल में ही कानून केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसार भी सुशांत सिंह राजपूत के घर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। उन्होंने परिवार से मुलाकात की। वहीं नेता पप्पू यादव भी पहुंचे थे।

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X