..................... Bhojpuri films needs encouragement said Amitabh Bachchan | भोजपुरी फिल्म में मुफ्त काम कर रहे हैं अमिताभ - Hindi Filmibeat

भोजपुरी फिल्म में मुफ्त काम कर रहे हैं अमिताभ

Amitabh Bachchan
इन दिनों सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भोजपुरी फिल्मों के लिए मुफ्त में काम कर रहे हैं, इसके पीछे उनका मकसद भोजपुरी फिल्मों का प्रमोशन करना है। उनका मानना है कि क्षेत्रीय फिल्मों को प्रचार की जरूरत है इसलिए उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में बिना पैसे के काम करने का फैसला लिया। गौरतलब है कि मेगास्टार इन दिनों अपने मेकअप मैन दीपक सांवत की भोजपुरी फिल्म 'गंगादेवी' में लीड रोल कर रहे हैं।

इससे पहले भी अमिताभ सावंत की 'गंगा' और 'गंगोत्री' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। 'गंगा देवी' फिल्म राजनीति में महिला आरक्षण पर आधारित है। अमिताभ ने कहा, 'भोजपुरी सिनेमा को प्रोत्साहन की जरूरत है। मैंने सावंत की फिल्मों के लिए कभी भी पैसा नहीं लिया। यह सिर्फ पैसे की बात नहीं है।

अमिताभ के साथ इस फिल्म में उनकी धर्मपत्नी जया बच्चन भी नजर आने वाली हैं।फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। फिल्म में अमिताभ ने संगीत में भी सहयोग दिया है। फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा बात ना करते हुए सुपरस्टार ने कहा कि फिल्म की कहानी काफी मार्मिक और दिल को छू लेने वाली है। आपको बता दे कि अमिताभ से पहले धर्मेन्द्र और हेमामालिनी ने भी भोजपुरी फिल्मों के प्रोत्साहन की बात कही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X