होली पर धमाल मचायेगी रवि किशन की 'पंडित जी बताई ना बियाह कब होई 2'
रवि किशन के होम प्रोडक्शन में बन रही भोजपुरी फिल्म 'पंडित जी बताई ना बियाह कब होई 2' की शूटिंग पूरी हो चुकी है और हाल ही में मुंबई में इस फिल्म के गानों की रिकॉर्डिंग भी पूरी हो गई। फिल्म के गीतों का एल्बम दिसंबर के अंतिम सप्ताह में रिलीज कर दिया जायेगा, जबकि फिल्म होली के करीब रिलीज होगी।

फिल्म के निर्माता रवि किशन अपनी फिल्म को लेकर बड़े ही गंभीर हैं, क्योंकि वे इस फिल्म में अभिनेता के साथ एक निर्माता भी हैं और वे चाहते है की उनके प्रोडक्शन में बन रही यह फिल्म दर्शकों को हमेशा याद रहे। रवि किशन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि फिल्म में सभी गाने बहुत अच्छे हैं और सभी गायकों ने अपनी सुरीली आवाज़ का जादू दिखाया है जिसे दर्शक फिल्म देखने के बाद जरूर पसंद करेंगे।
फिल्म के लिए रवि काफी मेहनत कर रहे है और वे चाहते हैं की फिल्म में दर्शकों को सब कुछ नया दिखाएं ताकि दर्शक नयापन देख सके उनकी फिल्म में। फिल्म में कई कलाकार नए हैं, क्योंकि रवि ने नए प्रतिभाओं को मौका दिया है। रवि किशन निर्माता होने के साथ फिल्म में मुख्य भूमिका भी निभा रहे हैं।
रवि किशन इन दिनों फिल्म के लिये डबल मेहनत कर रहे हैं। रवि का कहना है, "मैं अपने दर्शको के मनोरंजन और उनकी ख़ुशी के लिए मेहनत कर रहा हूँ क्योंकि दर्शकों के प्यार और आशीर्वाद के कारण ही मैं आज इस मुकाम पर आ चूका हूँ की मैं अपने होम प्रोडक्शन में कोई फिल्म बना रहा हूँ।"


Click it and Unblock the Notifications