जल्द आ रही है भोजपुरी फिल्म 'कइल ना जाला ,हो जाला प्यार'
पूजा फिल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही फिल्म 'कइल ना जाला, हो जाला प्यार ' की शूटिंग बिहार में पूरी हो गई है। फिल्म का निर्माण कुंज बिहारी यादव ने किया है। फिल्म का निर्देशक जाने माने फिल्म निर्देशक ब्रज भूषण हैं। फिल्म का लेखन देव झा ने किया है। फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आएँगे कल्पना शाह, अभय सिंह, सूरज यादव, रेनू यादव, आशुतोष खरे ,बृजेश त्रिपाठी,वन्दनी मिश्रा, कोमल मिश्रा मुख्य रूप से शामिल हैं।

फिल्म पूरी तरह से लव स्ट्रोरी से भरी रोमैंटिक फिल्म है, जिसमें दर्शकों को एक नई प्रेम कहानी देखने मिलेगी। यह कहानी है बिहार के एक साधारण युवक की, जिसकी मुलाकात एक लड़की से होती है। कई मुलाकातों के बाद दोनों में प्यार हो जाता है और फिर कहानी ऐसा मोड़ लेती है, जिसमें दोनों के जीवन में संघर्ष की स्थिति पैदा हो जाती है।
जो अब तक की किसी फिल्म में दर्शको ने नहीं देखा होगा। फिल्म में सभी गाने काफी खूबसूरत है जिनमे संगीत एम सुमंत का दिया गया है और गीतकार है सुमित चंद्रवंशी। फिल्म बहुत जल्द दर्शको के मनोरंजन के लिए प्रदर्शित की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications