भोजपुरी एक्ट्रेस रूबी सिंह ने की आत्महत्या

30 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम करने वाली इस अभिनेत्री ने आत्महत्या जैसा कड़ा कदम क्यों उठाया? इस बात का पता लगाने में मुंबई पुलिस जुट गई है। पुलिस का कहना है कि रूबी ने एक बार पहले भी करीब एक साल पहले आत्महत्या करने की कोशिश की थी।
पुलिस का कहना है कि अभिनेत्री रूबी सिंह की लाश उनके फ्लैट के पंखे से लटकी हुई मिली है। पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि संभवतः प्रेम प्रसंग या फिर किसी धोखाधड़ी का शिकार होने की वजह से रूबी ने खुदकुशी करने जैसा कदम उठाया होगा।
रूबी सिंह की खुदकुशी की खबर से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी खलबली सी मची हुई है, क्योंकि इन दिनों मृतका का का कैरियर भी अच्छा चल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











