Besharam Rang: रानी चटर्जी का मुंह तोड़ जवाब- मैंने भी भगवा रंग की साड़ी पहनी , विवाद क्यों नहीं ?

By Filmibeat Desk
Rani chatterjee

Rani chatterjee Support Besharam Rang Song:पठान के बेशरम रंग गाने को लेकर कंट्रोवर्सी जारी है। जल्द ही शाहरुख खान की इस फिल्म का दूसरा गाना रिलीज होने वाला है। एक तरफ जहां दीपिका पादुकोण का सांग बेशरम रंग रील वीडियो पर छाया हुआ है। वहीं इस गाने को लेकर बैक टू बैक कई एक्ट्रेसेस अपनी राय जाहिर कर रही हैं।

रश्मि देसाई के बाद इस सांग को लेकर भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने अपनी राय जाहिर करते हुए बेबाकी से अपनी बात सामने रखी है। बेशरम रंग सांग में भगवा रंग को जारी विवाद पर रानी चटर्जी ने खुले तौर पर पठान फिल्म के मेकर्स का सपोर्ट किया है। साथ ही उन्होंने इस पूरे विवाद में सनी लियोन का भी नाम घसीट लिया है।

एक वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में उर्फी जावेद ने कहा कि आजकल लोगों के पास कोई काम नहीं है। मेरा मानना है कि फिल्मों और गानों को एंटरटेनमेंट के हिसाब से ही देखना चाहिए। हर किसी मसले को गंभीर नहीं बनाना चाहिए। वह आगे कहती हैं कि फिल्म का बॉयकॉट क्यों करना है? रानी ने सवाल उठाया है कि आज की जनरेशन सनी लियोन के सांग नहीं सुनती है क्या? दीपिका पादुकोण के टू पीस को भगवा रंग से जोड़ने पर रानी चटर्जी ने कहा कि रंग को लेकर हंगामा नहीं करना चाहिए।

इससे पहले भी दीपिका इस रंग के कपड़े पहन चुकी हैं। ओम शांति ओम में भी उन्होंने भगवा रंग पहना था। रानी ने उदाहरण देते हुए कहा कि इससे पहले मुमताज और माधुरी दीक्षित जैसी लोकप्रिय एक्ट्रेसेस ने भी भगवा रंग के कपड़े पहने हुए हैं। खुद की बात बताते हुए रानी ने कहा कि मैंने भी बारिश गाने में भगवा रंग की साड़ी पहन रखी है। फिर उस वक्त इस रंग को लेकर विवाद क्यों नहीं हुआ? बता दें कि रानी चटर्जी इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं और हर बड़े मामले पर अपनी राय रखती रहती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X