..................... bhojpuri actress priyanshu singh rape case boyfriend drunk and raped bhojpuri actress take legal action - Hindi Filmibeat

शराब पिलाकर मेरे साथ हुए फिजिकल और फिर... मशहूर एक्ट्रस का बॉयफ्रेंड ने ही किया रेप

priyanshu singh, puneet singh,

भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस प्रियांशु सिंह ने करीबी दोस्त और को-स्टार पुनीत सिंह पर रेप और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। इस आरोप से पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री में सनसनी फैल गई है। प्रियांशु सिंह ने दावा किया है कि पुनीत सिंह ने उन्हें शादी का झांसा देकर फंसाया और फिर रेप किया। एक्ट्रेस ने लेटेस्ट इंटरव्यू में आपबीती सुनाई है, और कहा है कि वह पिछले दो साल से यह सब झेलती आ रही हैं।

शराब पिलाकर हुए फिजिकल

प्रियांशु सिंह ने इस बारे में 'आजतक' से बातचीत में बताया कि पुनीत सिंह बार-बार उनसे कहते रहे कि हमारी शादी होगी। फिर शराब पिलाकर उनके साथ फिजिकल हुए और अगले दिन माफी मांग ली। एक्ट्रेस ने कहा कि जब उन्होंने पुनीत सिंह से कहा कि वह पुलिस के पास जाएंगी तो उन्होंने कह दिया कि शादी के लिए परिवार से बात की है।

अननैचुरल चीजें भी करवाईं

प्रियांशु सिंह ने आगे कहा कि पुनीत सिंह ने उनसे बार-बार यह कहकर इतना दिमाग खराब कर दिया कि दोनों एक ही जाति से हैं, और उनकी शादी होगी। एक्ट्रेस के मुताबिक, इस चक्कर में वह किसी से कुछ बता ही नहीं पाईं। प्रियांशु सिंह ने यह भी दावा किया कि पुनीत सिंह ने उनसे अननैचुरल चीजें भी करवाईं।

प्रियांशु और पुनीत की दोस्ती

प्रियांशु सिंह की पुनीत सिंह से दोस्ती कैसे हुई थी? इस बारे में एक्ट्रेस ने बताया कि वह मुंबई में बहन के साथ रहती थीं। पुनीत ने उनके घर आना शुरू कर दिया। कई बार वह एक्ट्रेस के घर खाना खाने भी जाते थे। प्रियांशु सिंह की मानें, तो जब बहन चली गई तो पुनीत सिंह शराब पीकर उनके घर जाने लगे। एक्ट्रेस ने बताया कि पुनीत सिंह ने उनसे दोस्ती इसीलिए की क्योंकि उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री में काम करना था। एक्ट्रेस ने मदद की कोशिश का वादा किया, पर गलत फायदा उठा लिया गया। प्रियांशु सिंह का कहना है कि पुनीत सिंह से उनकी दोस्ती 2021 में हुई थी, और तबसे वह लगातार शारीरिक शोषण का शिकार हो रही हैं।

प्रियांशु सिंह ने बताया कि उन्होंने पुनीत सिंह पर अब धारा 376 और 377 के तहत केस दर्ज करवाया है। मालूम हो कि प्रियांशु सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में जाना-माना नाम हैं। वह अब तक कई हिट भोजपुरी गानें और फिल्में कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X