भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने शेयर किया न्यू ईयर पार्टी का शानदार वीडियो, एक्ट्रेस की अदाएं देख फैंस हुए घायल

Bhojpuri actress Monalisa: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा हमेशा ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के वीडियोज और फोटोज सामने आते रहते हैं जिन पर फैंस रिएक्ट करते हैं। हाल ही में मोनालिसा का न्यू ईयर पार्टी का एक शानदार वीडियो सामने आया है जिसको देख कर फैंस दीवाने हो गए हैं।
मोनालिसा का खास डांस वीडियो-
अपनी अदाओं और अपने स्टाइल के साथ साथ अपने डांस से फैंस को दीवाने बनाने वाली भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर मोनालिसा ने एक शानदार वीडियो शेयर किया है।
इस खास वीडियो में वह दिल खोलकर नए साल का स्वागत करती हुई दिखाई दे रही हैं। आपको बता दें कि गोवा में मोनालिसा अपना न्यू ईयर मना रही हैं, जहां वह जमकर मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं।
मोनालिसा का ये वीडियो कुछ क्लिप्स और कुछ फोटो को कम्बाइन करके बनाया गया है। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है कि मैं बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं। थैंक्यू भगवान..।
हमेशा ही तरह ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। फैंस उनके इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
सेलेब्स मना रहे हैं न्यू ईय़र का जश्न-
बस अब कुछ ही घंटों में नए साल की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में चारों तरफ जश्न का माहौल है। हर कोई धूमधाम के साथ नए साल का वेलकम करने के लिए तैयार है। सेलेब्स अपनी अपनी तरह से न्यू ईयर का जश्न मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर सेलेब्स के वीडियोज और फोटोज सामने आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications