अजय देवगन के नाम पर 200 करोड़ की ठगी..भोजपुरी एक्ट्रेस का कारनामा
मिस जम्मू रहीं अनारा गुप्ता एक बार चर्चा में हैं या यूं कहें एक बार फिर कंट्रोवर्सी में फंस गई हैं और इस बार मामला बहुत ही बड़ा है। जी हां अनारा गुप्ता पर अजय देवगन के नाम पर 200 करोड़ रुपयों की हेरफेर का आरोप लगा है और इस मामले में फिलहाल अनारा गुप्ता फरार चल रही हैं।
पुलिस के मुताबिक अनारा गुप्ता के साथ मिलकर कुछ ठगों ने एक मीडिया हाउस खोला था। इस प्रोडक्शन हाउस का नाम एम्परर मीडिया एंड प्राइवेट लिमिटेड रखा था। इसकी डायरेक्टर अनारा गुप्ता बनीं। यह लोग फिल्म बनाने के नाम पर लोगों से ऑनलाइन पैसे जमा करवाने लगे।

इतना ही नहीं उन्होंने पैसे देने वालों से ये भी कहा कि उनका मीडिया हाउस अजय देवगन की फिल्म बनाने वाला है और फिल्म रिलीज के बाद वो सारे पैसे लौटा देंगे। इस कंपनी के कई शहरों में फर्जी एजेंट भी थे जो सेमिनार का आयोजन करते थे और लोगों को पैसा देने के लिए प्रेरित करते थे।
कई लोगों ने अजय देवगन के नाम पर मोटी रकम दी थी। पुलिस फिलहाल अनारा गुप्ता की तलाश कर रही है। आपको साथ ही ये भी बता दें कि अनारा गुप्ता की कुछ सालों पहले सेक्स सीडी सामने आई थी जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











