..................... Bhojpuri Actress Amrita Pandey Dies In Bihar shared cryptic post before her death - Hindi Filmibeat

इस Bhojpuri Actress ने ली अपनी जान, व्हाट्सएप स्टेटस में छिपा मौत का राज? कहा- 'अपनी नाव डुबाकर...'

Bhojpuri Actress

Bhojpuri Actress Death: एक खबर इस वक्त मनोरंजन जगत में दुख की लहर लेकर आई है। भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडे शनिवार को बिहार के भागलपुर में अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गईं। कथित तौर पर एक्ट्रेस ने अपने घर की छत के पंखे से अपनी साड़ी से लटक कर आत्महत्या कर ली।

सुसाइड नोट नहीं मिला

भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडे के निधन से उनके फैंस हैरान-परेशान हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक उनके अपार्टमेंट से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन शुरुआती जांच से पता चला है कि उन्होंने अपनी मौत से कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया पर एक गुप्त नोट शेयर किया था।

व्हाट्सएप पर शेयर किया था गुप्त नोट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमृता मूल रूप से अपने पति के साथ मुंबई में रहती थीं, लेकिन हाल ही में वह भागलपुर में एक शादी के लिए अपने रिश्तेदारों से मिलने गईं और कुछ दिनों के लिए वहीं रहने का फैसला किया। शनिवार को, वह देर तक जागती रही और अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर एक गुप्त नोट पोस्ट किया। कुछ घंटों बाद वह अपने कमरे में मृत पाई गईं।

शादीशुदा जिंदगी में थीं परेशानियां?

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सएप पर अमृता के नोट में लिखा था, "क्यों दो नाव पर सवार थी उसकी जिंदगी, हमने नाव डुबाकर उसका सफर आसान कर दिया..."। इस व्हाट्सएप स्टेटस से लग रहा है कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था और इसी वजह से उन्होंने अपनी जान देने का इतना बड़ा फैसला कर लिया। पुलिस इस मामले की तफ्तीश में लगी हुई है और मौत के संभावित कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

नोट- (यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602)

Read more about: amrita pandey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X