भीषण गर्मी में सिर पर सफेद अंगोछा बांध ऑटो से काशी पहुंचीं ये भोजपुरी एक्ट्रेस, फैन्स बोले- भक्ति हो तो ऐसी

akshara singh

Bhojpuri actress akshara singh reached Kashi Vishwanath temple: भोजपुरी इंडस्ट्री जानी मानी इंडस्ट्री है। भोजपुरी का कोई भी गाना या वीडियो आता है वह आते ही वायरल हो जाता है। भोजपुरी के गानों के साथ ही भोजपुरी सितारे भी ट्रेंड में रहते हैं। चाहें अक्षरा सिंह हों या आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वहीं भोजपुरी की एक ऐसी भी हसीना हैं जो अपनी एक्टिंग और गानों के साथ ही भक्ति के लिए भी चर्चाओं में रहती हैं। यह भोजपुरी हसीना आए दिनों किसी ना किसी तीर्थ स्थल पर नजर आती हैं।

बता दें कि यह भोजपुरी एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि अक्षरा सिंह (Akshara singh) हैं। साल 2010 में एक्शन ड्रामा फिल्म सत्यमेव जयते में रवि किशन के साथ डेब्यू करने वाली अक्षरा सिंह आज भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी स्टार बन गई हैं। उनके लेटेस्ट पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाते हैं। वहीं हाल ही में अक्षरा सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षरा सिंह काशी विश्वनाथ बाबा के दर्शन करने के लिए गर्मी में नकल पड़ी हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि अक्षरा सिंह ऑटो में बैठी नजर आ रही हैं। सिर पर सफेद रंग का अंगोछा बांधे, चेहरे को धूप से बचाते हुए बाबा के दर्शन करने पहुंची हैं। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही अक्षरा लिखती हैं- 'काशी नरेश तक पहुंचने की प्रक्रिया, हर बार इतनी ही सुंदर होती है' बता दें कि एक्ट्रेस के इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- सब कैमरे का कमाल है आप तो अंगोछा ओढ़कर भी अच्छी लग रही हैं तो वहीं दूसरे ने कहा भक्ति हो तो ऐसी कार होने के बाद भी ऑटो में बैठकर गर्मी में जा रही हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X