Watch- संसद भवन में गुटखा चबाते रवि किशन का वीडियो हुआ वायरल, हंसी नहीं रोक पा रहे हैं लोग

Ravi Kishan Gutkha Video: रवि किशन भोजपुरी सिनेमा के एक बेहतरीन कलाकार रह चुके हैं और अब राजनीति में एक दमदार कदम रखकर उन्होंने हर किसी को दंग कर दिया है। हाल ही में लोकसभा चुनाव 2024 में वह यूपी के गोरखपुर सीट से भाजपा पार्टी की तरफ से एक बार फिर मैदान में उतरे। जहां अभिनेत्री काजल निषाद को उन्होंने एक लाख के अधिक मतों से हरा दिया।
रवि किशन अपनी निजी जिंदगी से लेकर अपने फिल्मी करियर को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। लेकिन अब इसी बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो में वह पार्लियामेंट में नजर आ रहे हैं। जहां पर उनके अलावा कई और लोग भी नजर आ रहे हैं। जिसमें रवि किशन अपना मुंह चलाते हुए नजर आए।
रवि किशन का वीडियो सामने आने के बाद लोग भी अब रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक्टर और सांसद रवि किशन गुटखा चबाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि वह खतरनाक जर्दा वाला पान खाते हैं। लेकिन अभी यह वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है।
हालांकि रवि किशन काफी विवादों में भी आ चुके हैं और हाल ही में अपर्णा ठाकुर नाम की एक महिला ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि रवि किशन उनके पति हैं और उनकी एक बेटी भी है। महिला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने और उनसे न्याय मांगने की भी गुहार लगाई। उन्होंने तो यह तक कह दिया कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिलता है तो वह कोर्ट भी जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











