शाहरुख खान की फिल्म में काम करने जा रहा है यह चॉकलेटी भोजपुरी हीरो, ट्विस्ट जानने के लिए यहां पढ़िए

Pradeep pandey

अगर आपको लगता है कि आज भी खेसारी लाल यादव या फिर पवन सिंह ही भोजपुरी स्टार हैं, तो आप गलत सोच रहे हैं। लोकप्रियता के मामले में अब भोजपुरी के चॉकलेटी स्टार प्रदीप पांडे चिंटू इनसे काफी आगे निकल चुके हैं। प्रदीप पांडे चिंटू सिर्फ एक्टर ही नहीं भोजपुरी फिल्मों के सुपरहिट गायक भी हैं। लोग उनकी एक्टिंग से ज्यादा उनके आवाज के दिवाने हैं। सोशल मीडिया पर दिन प्रतिदिन प्रदीप पांडे चिंटू के फॉलोवर्स की संख्या बढ़ती ही जा रही है जो हैरान करने वाली है। लोकप्रियता के मामले में अब प्रदीप पांडे चिंटू भोजपुरी के धाकड़ एक्टर्स को पीछे छोड़ चुके हैं। सिर्फ इतना ही नहीं प्रदीप पांडे चिंटू अब शाहरुख खान की फिल्म में भी काम करने वाले हैं लेकिन इसमें भी एक ट्विस्ट है।

इंस्टाग्राम पर मिलियन है फॉलोवर्स :
इंस्टाग्राम पर प्रदीप पांडे चिंटू के फॉलोवर्स की संख्या खेसारी लाल यादव और पवन सिंह से कहीं ज्यादा है। इंस्टाग्राम पर पवन सिंह को 2.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वहीं खेसारी लाल यादव से 2.7 मिलियन लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। प्रदीप पांडे चिंटू को इंस्टाग्राम पर फॉलो करने वाले फैंस की संख्या करीब 3 मिलियन है। फैंस के बीच चिंटू की लोकप्रियता इतनी ज्यादा है कि जैसे ही चिंटू अपना कोई गाना यूट्यूब पर अपलोड करते हैं, वह गाना तुरंत ट्रेंडिंग में आ जाता है। प्रदीप पांडे चिंटू ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया हुआ है। यंग जेनरेशन के बीच उनकी लोकप्रियता सबसे ज्यादा है।

शाहरुख की फिल्म में काम :
प्रदीप पांडे चिंटू शाहरुख खान की फिल्म में काम करने जा रहे हैं लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है। दरअसल, प्रदीप पांडे चिंटू शाहरुख खान के साथ काम नहीं करने वाले हैं बल्कि उनकी फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के रीमेक में काम करने वाले हैं। करण जौहर की इस फिल्म के हिंदी वर्जन में वह काम करने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन प्रिमांशु सिंह करेंगे। इस फिल्म में उनके साथ आम्रपाली दूबे और संचिता बनर्जी भी काम करने वाली हैं। वैसे जिस लिहाज से प्रदीप पांडे चिंटू की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है, वह दिन दूर नहीं, जब वह सच में शाहरुख खान की फिल्म में उनके साथ काम करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X