भीमा भारती की हुई वापसी! सोहम शाह ने साझा की 'महारानी' सीजन 2 की झलक
सोहम शाह को 'महारानी' सीजन 1 में 'भीमा भारती' के अपने किरदार के लिए दर्शकों से ढेर सारा प्यार मिला है। अभिनेता को सीरीज में शुरू से ही अपनी ऑर्ट का बेस्ट प्रदर्शन देते देखा गया है और तब से ही दर्शक इसके दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में टैलेंटेड अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर महारानी सीजन 2 से 'भीमा भारती' के अपने किदार की पहली तस्वीरें साझा करके अपने फैंस के लंबे इंतजार पर विराम लगाते हुए देखा है।
उन्होंने कैप्शन दिया -"भीमा भारती वापस आ गया है! स्वागत नहीं करेंगे इनका? #Maharani #Season2 #ComingSoon" अपनी अलग-अलग और बहुमुखी भूमिकाओं को दिखाते हुए,

सोहम भीमा भारती के साथ 'महारानी 2' में शानदार वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसकी शूटिंग वह कई जगहों पर कर रहे हैं। इसके अलावा, सोहम के पास रीमा कागती की 'फॉलन' भी पाइपलाइन में है।
सोहम शाह एक शानदार कलाकार के साथ साथ एक दमदार निर्देशक भी हैं और उन्होने इसको कई बार साबित किया है। सोहम शाह इस वक्त अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर खबरों का हिस्सा हैं।
देखना ये है महारानी सीजन 2 लोगों को कितना पसंद आती है। इस वक्त वेब सीरीज का ये दौर है और इसकी फैन फॉलोविंग शानदार है।


Click it and Unblock the Notifications











