फिर से होगा भेजा फ़्राई!

फ़िल्म में केके मेनन की भी अहम भूमिका है. सागर बेल्लारी के मुताबिक़ वो इस किरदार के लिए ऐसे कलाकार को चाहते थे जिसके व्यक्तित्व में दम हो और वो गंभीर किस्म की शख्सियत हो. विनय पाठक एक टैक्स इंस्पेक्टर का रोल अदा कर रहे हैं और केके मेनन एक पढ़े लिखे माफ़िया की भूमिका में हैं जो टैक्स इंस्पेक्टर से बचना चाहते हैं, लेकिन विनय पाठक के चंगुल में फंस जाते हैं.
;फ़िल्म में 'स्टैनली का डब्बा' के निर्देशक अमोल गुप्ते की भी अहम भूमिका है. सागर कहते हैं, "फ़िल्म कमीने में अमोल ने ज़बरदस्त अभिनय किया था. मैं उनसे बहुत प्रभावित हूं. मेरी फ़िल्म में वो एक सनकी फ़ोटोग्राफ़र का रोल कर रहे हैं. उन्होंने इस किरादर में ग़ज़ब की ऐक्टिंग की है."
;'भेजा फ़्राई 2' में मिनीषा लांबा की भी अहम भूमिका है. सागर ने बताया कि फ़िल्म की ज़्यादातर शूटिंग क्रूज़ पर हुई है. ये अगले महीने रिलीज़ होगी.


Click it and Unblock the Notifications











