Bheed- अनुभव सिन्हा का छलका दर्द, बोले- 'लोग पसंद तो कर रहे हैं लेकिन थिएटर्स खाली हैं'

anubhav sinha, bheed

कोविड और लॉकडाउन पर बनी फिल्म भीड़ को लेकर खबरें हैं और इस वक्त फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा की एक बात काफी तेजी से चर्चा में है जो कि उन्होने फिल्म को लेकर कही है। गौरतलब है कि राजकुमार राव स्टारर ये फिल्म 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है और तारीफ भी मिल रही हैं लेकिन दर्शक थिएटर्स तक नहीं जा रहे।

इसी को लेकर अनुभव सिन्हा का दर्द छलक गया है। ये फिल्म रियल लाइफ में हुई घटनाओं पर आधारित है और उन प्रवासी श्रमिकों की दुर्दशा के बारे में बताती है, जिन्हें 2020 में COVID-19 लॉकडाउन के दौरान शहरों से अपने गाँव वापस जाने का रास्ता खोजना पड़ा था।

जबकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। अनुभव सिन्हा का कहना है कि फिल्म को काफी प्यार ऑनलाइन मिल रहा है लेकिन इसको देखने के लिए लोग थिएटर्स तक नहीं जा रहे हैं।

जैसे ही उनका ये बयान सामने आया काफी चर्चा में है। इस फिल्म में राजकुमार राव ने एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है जो कि इस दौरान कई प्रवासी लोगों की मदद करता हुआ नजर आ रहा है।

राजकुमार राव के अलावा इस फिल्म में भूमि पेडनेकर, पंकज कपूर और दीया मिर्जा सहित कई सितारे नजर आए हैँ। भीड़ को समीक्षकों से भी कई सकारात्मक समीक्षाएं मिलीं। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर किसी तरह से कामयाब नहीं हो सकी।

More from Filmibeat

Read more about: anubhav sinha bheed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X